फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh CM Mohan Yadav arrives to address election rally in Maharashtra

Maharashtra Elections: चुनावी सभा में बोले CM मोहन- जब हम जय श्रीराम बोलते हैं, दुश्मनों की छाती जल जाती है

Mon, 18 Nov 2024 01:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 18 Nov 2024 01:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराष्ट्र में महायुति के प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो और जनसभाएं कीं। उन्होंने कलिना में विपक्ष पर तंज कसते हुए महिलाओं और देश की सशक्तिकरण योजनाओं की प्रशंसा की। उन्होंने जनता से महायुति को जिताने का आह्वान किया।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav arrives to address election rally in Maharashtra
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को महाराष्ट्र में महायुति के समर्थन में रोड शो और जनसभाओं का आगाज किया। मुंबई में कलिना विधानसभा क्षेत्र में महायुति प्रत्याशी अमरजीत के समर्थन में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। डॉ. यादव ने कहा, "यह केवल अमरजीत का चुनाव नहीं है, बल्कि हर कार्यकर्ता को अमरजीत बनकर काम करना होगा, तभी हमारी जीत सुनिश्चित होगी।"
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जय श्री राम के नारे से सभा का उत्साह बढ़ाते हुए विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जैसे ही हम जय श्री राम बोलते हैं, दुश्मनों की छाती जल जाती है। उनके भीतर का भ्रम टूटने लगता है, और हम चाहते हैं कि यह और जोर से हो। डॉ. यादव ने महाराष्ट्र की धरती को छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मस्थली और बालासाहेब ठाकरे की कर्मस्थली बताते हुए कहा कि यह वही मुंबई है, जिसका शरीर महाराष्ट्र का और आत्मा उत्तर भारतीयों की है। यही समय है, सही समय है, जब हमें अपने संकल्प को पूरा करना है।
विज्ञापन


उन्होंने मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए महाराष्ट्र सरकार के कदमों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हाथ में पैसा देकर उन्हें सशक्त बनाना हमारे समाज को मजबूत करने का रास्ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। एक समय था जब ताज होटल में गोलियां चल रही थीं और पाकिस्तान में जश्न मनाया जा रहा था। आज हम आतंकवादियों को उनकी भाषा में जवाब दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed