मप्र भाजपा विधायक बोले: ममता बनर्जी हिंदुओं की नहीं, अतिवादी मुस्लिमों की दीदी
पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव की आंच केवल बंगाल तक ही सीमित नहीं है। दूसरे राज्यों के नेता भी आरोप-प्रत्यारोप का खेल खेल रहे हैं। बुधवार को मध्यप्रदेश भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हिंदू और मुसलमानों में भेदभाव करने के गंभीर आरोप लगाए।
रामेश्वर शर्मा ने कहा, 'आप ने (ममता बनर्जी) चौराहों पर नमाज की अनुमति दे दी और दुर्गा पूजा के पंडाल हटवा दिए। आपने बांग्लादेश के उग्र मुसलमानों के लिए 'धर्म' की उपेक्षा की। अब चंडी पाठ के लिए बहुत देर हो चुकी है। अब आप हिंदुओं की दीदी नहीं रही, अब आप उग्रवादी मुसलमानों की दीदी हैं।'
You (Mamata Banerjee) allowed Namaz at intersections & got Durga pandals removed, overlooked 'Dharma' for radical Muslims from Bangladesh. It's too late for 'Chandi Path'. You're no more Didi of Hindus, you're Didi of extremist Muslims: Madhya Pradesh BJP MLA Rameshwar Sharma pic.twitter.com/B3EiMufF1M
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 10, 2021
बता दें कि शर्मा भोपाल के हुजूर क्षेत्र से विधायक हैं। उन्हें पिछले साल जुलाई में प्रोटेम स्पीकर बनाया गया था। जगदीश देवड़ा के इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली हो गया था। वहीं, देवड़ा को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। उनके स्थान पर शर्मा की नियुक्ति की गई थी। शर्मा दूसरी बार विधायक बने हैं।
पहले 'इंशाल्लाह' कहने वाली बनर्जी अब चंडी पाठ कर रही हैं: विजयवर्गीय
उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में बुधवार को कहा कि यह अच्छी बात है कि पहले ‘इंशाल्लाह-इंशाल्लाह’ कहने वाली तृणमूल कांग्रेस प्रमुख अब चंडी पाठ कर रही हैं। बता दें कि चुनावी समर में भाजपा की ओर से मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोपों का सामना कर रहीं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने पर्चा भरने के मौके पर अलग-अलग मंदिरों में पूजा-पाठ किया।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की बढ़ती सरगर्मियों के बीच बनर्जी के पूजा-पाठ की ताजा तस्वीरों पर विजयवर्गीय ने कहा, ‘पहले तो वह हिजाब पहनकर इंशाल्लाह-इंशाल्लाह करती थीं। अब वह चंडी पाठ कर रही हैं... अच्छा है।’ गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने बुधवार को ही नंदीग्राम विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। इस सीट पर उनका मुकाबला उनके पूर्व सहयोगी और मौजूदा भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से होगा।
