फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya pradesh bjp government distributed 30 crore free Trikatu churna to public, Congress leader jitu patwari asked question

कोरोना काल में शिवराज सरकार ने पिला दिया 30 करोड़ का त्रिकटु काढ़ा, कांग्रेस ने बताया घोटाला

Wed, 24 Feb 2021 03:46 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 24 Feb 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh bjp government distributed 30 crore free Trikatu churna to public, Congress leader jitu patwari asked question
त्रिकटु चूर्ण - फोटो : Amar ujala

कोरोना महामारी के दौरान प्रत्येक राज्य की सरकार ने अपने स्तर से जनता को राहत देने की कोशिश की है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने भी कोरोना से निजात पाने के लिए 30 करोड़ रुपये से अधिक के त्रिकटु काढ़े के पैकेट का वितरण किया। लेकिन अब विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इसे घोटाला बताया है। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने पूछा कि आयुष महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि 30 नवंबर 2020 तक त्रिकटु काढ़ा का निर्माण और वितरण पर कितनी राशि खर्च की गई।

विज्ञापन


प्रत्येक घर में त्रिकटु काढ़े वितरण की घोषणा के अनुसार प्रदेश के प्रत्येक जिले में कितने-कितने पैकेट बांटे गए। 30 नवंबर तक कुल कितनी मात्रा में त्रिकटु काढ़ा बनाया गया तथा उसमें उपयोग की गई सामग्री की मात्रा बताएं। वह सामग्री किस दर से किन व्यक्तियों संस्थान से कितनी-कितनी मात्रा में खरीदी गई तथा इसके लिए किस-किस संस्थान की देय राशि कितनी है। त्रिकटु काढ़ा की पैकिंग के लिए 30 नवंबर तक कितने पैकेट किस फर्म से किस दर पर खरीदे गए। 
विज्ञापन


वहीं पटवारी के सवालों का राज्यमंत्री आयुष रामकिशोर कावरे ने लिखित में जवाब दिया कि 30 नवंबर 2020 तक त्रिकटु काढ़े की खरीद की कुल लागत जीएसटी सहित लगभग 30 करोड़ 64 लाख 48, 308 रुपए है। पुस्तकालय में रखे परिशिष्ट के प्रपत्र के अनुसार, 50 ग्राम की पैकिंग के कुल 6 करोड़ 3 लाख 94,000 पैकेट बांटे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed