फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh Assembly session from Monday: 1766 questions, eight bills and various proposals will be discuss

मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र सोमवार से: 1766 प्रश्न, आठ विधेयक और विभिन्न प्रस्तावों पर होगी चर्चा

Sat, 14 Dec 2024 09:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 14 Dec 2024 09:51 PM IST
सार

विधानसभा सचिवालय को 888 तारांकित प्रश्न और 878 अतारांकित प्रश्न, कुल मिलाकर 1766 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। इसके अलावा, ध्यानाकर्षण की 178, स्थगन प्रस्ताव की 01, अशासकीय संकल्प की 14 और शून्यकाल की 47 सूचनाएं भी प्राप्त हुई हैं। इस सत्र में 08 विधेयकों पर चर्चा भी की जाएगी।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly session from Monday: 1766 questions, eight bills and various proposals will be discuss
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सत्र से पहले निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इस पांच दिवसीय सत्र की तैयारियों का विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सत्र के संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह के अनुसार, 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलने वाले इस शीतकालीन सत्र में कुल पांच बैठकें आयोजित की जाएंगी। अब तक विधानसभा सचिवालय को 888 तारांकित प्रश्न और 878 अतारांकित प्रश्न, कुल मिलाकर 1766 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। इसके अलावा, ध्यानाकर्षण की 178, स्थगन प्रस्ताव की 01, अशासकीय संकल्प की 14 और शून्यकाल की 47 सूचनाएं भी प्राप्त हुई हैं। इस सत्र में 08 विधेयकों पर चर्चा भी की जाएगी।  मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का यह चतुर्थ सत्र में महत्वपूर्ण मुद्दों पर आर्थिक, सामाजिक और कानून से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। 
विज्ञापन


उमंग सिंघार ने रविवार को बुलाई बैठक 
विधाानसभा सत्र के पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष से सत्र की समयसीमा बढ़ाने की मांग की है। कांग्रेस सत्र में सरकार को बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, खाद- बीज का संकट, रोजगार को लेकर घेरने की तैयारी की है। वहीं, सरकार ने भी कांग्रेस के आरोपों को लेकर जवाब देने की पूरी तैयारी कर रखी है। 
विज्ञापन


तीन नव निर्वाचित विधायक लेंगे पहले दिन शपथ 
विधानसभा सत्र के पहले दिन तीन नव निर्वाचित विधायक शपथ लेंगे। इसमें अमरवाड़ा से विधायक कमलेश शाह, बुधनी से विधायक रमाकांत भार्गव और विजयपुर से विधायक मुकेश मल्होत्रा को शपथ दिलाई जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने सत्र में सारगर्भित चर्चा करने और पूरे जनहित के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए पूरे समय सत्र चलने देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed