{"_id":"68d2cc7cc23c0cbb11088b10","slug":"maamalon-ka-khulaasa-goods-worth-rs-10-lakh-recovered-from-two-minor-criminals-six-cases-of-robbery-solved-maamalon-ka-khulaasa-goods-worth-rs-10-lakh-recovered-from-two-minor-criminals-six-cases-of-robbery-solved-bhopal-news-c-1-1-noi1404-3440554-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: झपटमारी की वारदातों में लिप्त दो नाबालिग गिरफ्तार, चोरी की मोटर साइकिल समेत 10 लाख का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: झपटमारी की वारदातों में लिप्त दो नाबालिग गिरफ्तार, चोरी की मोटर साइकिल समेत 10 लाख का सामान बरामद
Wed, 24 Sep 2025 09:40 AM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 09:40 AM IST
सार
चोरी की मोटर साइकिल से चेन और मंगलसूत्र झपटने वाले दो नाबालिग आरोपियों को पिपलानी पुलिस ने हिरासत में लिया है। छह माह में पांच वारदातें कबूलीं।
विज्ञापन
झपटमारी के दो नाबालिग आरोपी पुलिस हिरासत में
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिपलानी और अवधपुरी इलाके में हो रही झपटमारी का वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने पिपलानी में 4 और अवधपुरी व कोलार में एक-एक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी चोरी की मोटर साइकिल से घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
पिपलानी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 सितंबर को सुबह 7 बजे अंजता कॉम्प्लेक्स के सामने रोड पर एक महिला टहल रही थी। तभी बीएचईएल गेट रोड से मोटर साइकिल पर सवार दो लड़के आए और महिला के गले में पहनी हुई सोने की चेन झपटकर भाग गए।
विज्ञापन
इससे पहले 27 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे मारुति अपार्टमेंट के पास टहल रही एक महिला से मंगलसूत्र झपट लिया गया था। 4 अगस्त को भी रजत नगर मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला के गले से पुलिया के पास 17 ग्राम की सोने की चेन छीन ली गई। इसी तरह छह महीने पहले 20 मार्च को दीप मोहिनी कॉलोनी गेट के पास एक महिला के गले से सोने की चेन झपटने का प्रयास किया गया था। इन सभी मामलों में पुलिस ने झपटमारी के प्रकरण दर्ज किए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Damoh News: पत्नी की दूसरी शादी नहीं हुई बर्दाश्त, दिनदहाड़े चाकू मारकर की हत्या, अब आजीवन कारावास
पुलिस ने वारदातों की जांच के दौरान घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में बाइक सवार झपटमारों की पहचान हो गई थी और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। हाल ही में मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी आनंद नगर इलाके में वारदात की फिराक में घूम रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर बाइक सवारों को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों नाबालिग हैं और करीब 6 माह पहले कोलार क्षेत्र से मोटर साइकिल चोरी कर झपटमारी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
दोनों आरोपियों ने कुल 5 झपटमारी की वारदात कबूली हैं, जिनमें पिपलानी क्षेत्र की 4 और अवधपुरी क्षेत्र की 1 वारदात शामिल है। उनकी निशानदेही पर सोने के जेवरात और चोरी की मोटर साइकिल सहित लगभग 10 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है।
