फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Lover and his father raped on the pretext of marriage in Bhopal

Crime: भोपाल में शादी का झांसा देकर प्रेमी और उसके पिता ने किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

Sun, 27 Nov 2022 04:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 27 Nov 2022 04:33 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एक पुलिस थाने में शिकायत लेकर पहुंची युवती ने आरोप लगाया, शादी का झांसा देकर पहले तो बॉयफ्रेंड ने और फिर उसके पिता ने शादी करवाने का दिलासा देकर उसके साथ दुष्कर्म। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Lover and his father raped on the pretext of marriage in Bhopal
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल में एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके पिता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। युवती का आरोप है, शादी का झांसा देकर पहले तो युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर उसके पिता ने भी शादी करवाने का बोलकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला निशातपुरा थाना इलाके का है।

विज्ञापन


निशातपुरा थाना प्रभारी के मुताबिक, पीड़ित युवती ने पुलिस थाने आकर बयान दिया है कि वह एक कॉस्मेटिक शॉप पर काम करती है। यहीं उसके साथ काम करने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती हुई और बाद में दोनों के बीच प्यार हो गया। युवती का आरोप है, युवक ने उससे शादी का वादा किया था। इसके बाद दुकान के ऊपर बने गोदाम और अलग-अलग होटलों में कई बार आरोपी युवक ने उसे बुलाकर संबंध बनाए। लेकिन जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह वादे से मुकर गया।
विज्ञापन


जब युवती बॉयफ्रेंड के पिता के पास गई...
वहीं, जब प्रेमी नहीं माना तो पीड़ित युवती उसकी शिकायत लेकर उसके पिता के पास गई। फिर उसने भी दो बार अलग-अलग जगहों पर यह कहकर बुलाया कि वह हम दोनों में सुलह करवा देगा, लेकिन प्रेमी के पिता ने भी उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। जब युवती ने दोनों के खिलाफ पुलिस में जाने का कहा तो उन्होंने लड़की को घर में रख लिया। लेकिन शादी नहीं करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, कुछ दिन घर में रखने के बाद उन्होंने युवती को घर से निकाल दिया, जिसके बाद पीड़िता पुलिस थाने आई और प्रेमी के साथ-साथ उसके पिता के खिलाफ भी दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के बयान के आधार पर बॉयफ्रेंड और उसके पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा- 376, 376(m) और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed