फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Love Jihad: The girl whom Sadhvi Pragya Thakur showed The Kerala Story, ran away from home and started living

Love Jihad: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने जिस लड़की को द केरल स्टोरी दिखाई, वह घर से भागकर युसूफ के साथ रहने लगी

Tue, 06 Jun 2023 04:28 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 06 Jun 2023 04:28 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के भोपाल में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने छात्राओं को द केरल स्टोरी दिखाई थी। उनके साथ फिल्म देखने वाली एक नर्सिंग छात्रा शादी से ठीक पहले घर से भाग गई। अब वह युसूफ नामक व्यक्ति के साथ रह रही है। 
 

विज्ञापन
Love Jihad: The girl whom Sadhvi Pragya Thakur showed The Kerala Story, ran away from home and started living
बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लव जिहाद पर बनी फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर मचा सियासी बवाल अब तक शांत नहीं हुआ कि नया मामला सामने आ गया। भाजपा के कई नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों के साथ यह फिल्म देखी। उन्हें फ्री में दिखाई भी। भोपाल में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने जिन छात्राओं को फिल्म दिखाई, उन पर ही द केरल स्टोरी का कोई असर नहीं हुआ। 19 साल की एक युवती शादी से ठीक पहले घर छोड़कर भाग गई और अब अपनी मर्जी से किसी युसूफ नामक शख्स के साथ रह रही है। 

विज्ञापन


मामला भोपाल का है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नर्सिंग की छात्रा को सलाह भी दी थी कि वह उस युवक से दूर रहे। इसके बाद भी उस पर कोई असर नहीं हुआ। छात्रा की 30 मई को शादी होनी थी। अब उसके परिजन बेहाल है क्योंकि युवती अपने साथ कैश और जेवरात भी लेकर गई है। परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि युसूफ आपराधिक प्रवृत्ति का है। हालांकि, युवती को जब पुलिस ने तलाश लिया तो उसने सीधे-सीधे कह दिया कि वह तो युसूफ के साथ ही रहेगी। 
विज्ञापन


युवती के नाम पर लिया है युसूफ ने लोन 
युवती के पिता का कहना है कि उनकी बेटी को बहलाया-फुसलाया गया है। युसूफ ने युवती के नाम पर लोन ले रखा है। उस पर पहले से पांच-छह केस दर्ज है। ऐसे में युवती को उसके साथ रहने की अनुमति कैसे दी जा सकती है। लड़की 18 साल की हो चुकी है। इस वजह से अपने फैसले खुद ले सकती है। ऐसे में पुलिस की भी अपनी कानूनी सीमा है, जिसका वह पालन कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed