फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Love Jihad case: Transaction of Rs 50 lakh in Farhan's bank accounts, SIT investigating funding angle

लव जिहाद मामला: फरहान के बैंक खातों में 50 लाख का लेनदेन, SIT फंडिंग एंगल की जांच में जुटी

Fri, 23 May 2025 07:58 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 23 May 2025 07:58 AM IST
सार

भोपाल के चर्चित लव-जिहाद मामले में आरोपी फरहान के खिलाफ SIT की जांच में वित्तीय और आपराधिक गतिविधियों के कई अहम सुराग मिले हैं।

विज्ञापन
Love Jihad case: Transaction of Rs 50 lakh in Farhan's bank accounts, SIT investigating funding angle
लव जिहाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में कॉलेज छात्राओं से जुड़े लव-जिहाद केस में आरोपी फरहान को लेकर सनसनीखेज खुलासे सामने आ रहे हैं। SIT जांच में पता चला है कि फरहान अतिक्रमण की जमीन पर खड़ी दुकानों की कमाई से ऐश करता था। ऐशबाग इलाके में नाले के पास उसने वॉशिंग सेंटर और नाश्ते की दुकान चला रखी थी। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर इन दुकानों को तोड़ दिया है। इस बीच, फरहान के दो बैंक खातों की जानकारी मिली है। यूनियन बैंक और HDFC बैंक में खुले इन खातों में कुल 50 लाख से अधिक का लेनदेन हुआ है। SIT इन खातों के लेनदेन की जांच कर रही है ताकि फंडिंग का स्रोत स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: आरक्षण नियमों में उलझी 8,500 पुलिस पदों पर भर्ती, पीएचक्यू ने राज्य सरकार से मांगा मार्गदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ट्रांजेक्शन में 50 हजार रुपए की सबसे बड़ी एंट्री
यूनियन बैंक खाते में सबसे बड़ा ट्रांजेक्शन 50 हजार रुपये का पाया गया है। पिछले आठ वर्षों में इससे बड़ी राशि एक बार में उसके खाते में नहीं आई है। HDFC बैंक वाले खाते में करीब 1.25 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। पुलिस इन ट्रांजेक्शनों को बारीकी से खंगाल रही है।


ये भी पढ़ें-  MP News: पीएम मोदी के भोपाल दौरे की तैयारियां तेज, सुरक्षा में तैनात रहेंगे तीन हजार जवान

पुरानी गाड़ियां खरीदने-बेचने का धंधा भी करता था फरहान
DCP जोन-1 प्रियंका शुक्ला ने बताया कि फरहान वॉशिंग सेंटर चलाने के साथ-साथ पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का काम भी करता था। उसके बैंक खातों में मिले संदिग्ध ट्रांजेक्शनों की डिकोडिंग की जा रही है।

ये भी पढ़ें-  Bhopal: BMC अधिकारियों की गलती की सजा भुगत रहे HFA के हितग्राही, नहीं मिल रही रेरा की मंजूरी, 8 साल से इंतजार

फरार अबरार का अब तक कोई सुराग नहीं
मुख्य आरोपी फरहान के साथी अबरार की तलाश अब भी जारी है। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। अबरार की गिरफ्तारी पर दो थानों की ओर से 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें-  Bhopal: एनएसयूआई ने बीयू में चस्पा किया कुलगुरु लापता के पोस्टर, ढूंढने वाले को1100 का इनाम देने की घोषणा

ड्रग्स कनेक्शन की भी जांच जारी
इस केस में ड्रग्स एंगल पर भी SIT जांच कर रही है। आरोपी साद ने स्वीकार किया है कि वह गांजा सप्लाई करता था, जिसे वह किसी गांव से लाता था। पुलिस अब इस नेटवर्क को ट्रेस कर रही है। आरोपी फरहान समेत अन्य युवकों से छह बाइक भी जब्त की गई हैं, जिनमें महंगी स्पोर्ट्स बाइक भी शामिल हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग की रिपोर्ट में भी ड्रग्स कनेक्शन की जांच की अनुशंसा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed