फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Loksabha Election 2024: Modi becomes PM again, Mirchi Baba is performing special rituals in the Himalayas

Loksabha Election 2024: मोदी बनें फिर पीएम, कभी कांग्रेस में रहे मिर्ची बाबा कर रहे हिमालय में विशेष अनुष्ठान

Wed, 01 May 2024 10:23 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 01 May 2024 10:23 AM IST
सार

मां भगवती कामाख्या के प्रसिद्ध उपासक श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरि महाराज सात दिवसीय विशेष अनुष्ठान उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में कर रहे हैं। इसके पीछे मकसद है कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बन सकें। 

विज्ञापन
Loksabha Election 2024: Modi becomes PM again, Mirchi Baba is performing special rituals in the Himalayas
हिमालय में मोदी के लिए यज्ञ कर रहे मिर्ची बाबा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए मिर्ची बाबा इन दिनों हिमालय की धरती पर विशेष अनुष्ठान कर रहे हैं। मां भगवती कामाख्या के प्रसिद्ध उपासक श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरि महाराज सात दिवसीय विशेष अनुष्ठान उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में कर रहे हैं। मिर्ची बाबा का यह विशेष अनुष्ठान भारतीय सनातन धर्म की बुनियाद को बचाए रखने, भारत को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाने, भगवान श्री कृष्ण का मथुरा में भव्य मंदिर बनाने के लिए किया जा रहा है।  
विज्ञापन


कभी कांग्रेस की विचारधार में विश्वास रखने वाले महामंडलेश्वर का मानना है कि इन्हीं सभी कार्यों और परंपराओं को देखते हुए सम्पूर्ण राष्ट्र को अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्म विरोधी है, सनातन विरोधी है, संत विरोधी है और गऊ विरोधी है। गिरि महराज ने नरेंद्र मोदी को एक बार फिर भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए मां भगवती कामाख्या का विशेष गोपनीय अनुष्ठान किया। सूत्रों के माध्यम से उक्त अनुष्ठान के वीडियो हाथ सामने आए हैं। उक्त विशेष अनुष्ठान के संबंध में महराज ने बताया कि एक बार फिर इस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे। उन्होंने यह दावा भी किया है कि इस बार 300 से ऊपर गारंटीड सीटें भाजपा को मिलेंगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए किए जा रहे विशेष अनुष्ठान में अनेक प्रकार की औषधियां, अनेकों प्रकार की सामग्रियां डाली जा रही हैं। यह मां कामाख्या का गोपनीय अनुष्ठान है। 
विज्ञापन


वैराग्यानंद गिरी महराज ने देशवासियों से मतदान की अपील करते हुए कहा है कि आप अपना वोट डालने जरूर जाएं। सभी भारतवासी अपना वोट वहां डालें, जो सनातन की रक्षा कर सके, देश की रक्षा कर सके, संविधान की रक्षा कर सके, धर्म की रक्षा कर सके, संतों की भी रक्षा कर सके और मंदिरों की भी अनिवार्य सुरक्षा कर सके। गौरतलब है कि महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी महराज का ह्रदय परिवर्तन तब हुआ, जब कांग्रेस ने श्रीराम का निमंत्रण ठुकरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed