फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Lokayukta's trap action: ICICI Bank recovery agent caught taking 8 thousand rupees bribe

लोकायुक्त की ट्रेप कार्रवाई: 8 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया आईसीआईसीआई बैंक रिकवरी एजेंट

Tue, 10 Jun 2025 08:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 10 Jun 2025 08:19 PM IST
सार

भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और सख्त कदम उठाते हुए लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल में एक और रिश्वतखोरी के मामले का पर्दाफाश किया है। ICICI बैंक के रिकवरी एजेंट को तहसील कार्यालय में एक कर्मचारी से आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त की टीम ने यह कार्रवाई की, जिससे सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक कड़ा संदेश गया है।
 

विज्ञापन
Lokayukta's trap action: ICICI Bank recovery agent caught taking 8 thousand rupees bribe
लोकायुक्त ने रिवकरी एजेंट को रिश्वत लेते दबोचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त अभियान के तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आईसीआईसीआई बैंक के एक रिकवरी एजेंट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी रिकवरी एजेंट साजिद अहमद को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय लोकायुक्त टीम ने टीटी नगर तहसीलदार कार्यालय बारह दफ्तर परिसर में पकड़ा।   
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal: कैंसर मरीज में पाया गया किडनी से 10 गुना बड़ा ट्यूमर, BMHRC में हुई सफल सर्जरी, धूम्रमान करता था मरीज
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 58 वर्ष के अमर सिंह राजपूत निवासी ढोलपुर मध्य, तहसील उदयपुरा, रायसेन ने 5 जून को लोकायुक्त कार्यालय भोपाल में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक से लिए गए 10 लाख रुपये के पर्सनल लोन की 11-12 किस्तें उनके द्वारा चुकता नहीं की जा सकीं, जिसके बाद बैंक ने तहसीलदार कार्यालय के माध्यम से वसूली प्रक्रिया शुरू कर दी और उनके वेतन खाते पर होल्ड लगा दिया गया। आरोप है कि इस होल्ड को हटाने के लिए तहसील कार्यालय में आईसीआईसीआई बैंक के रिकवरी एजेंट साजिद अहमद ने उनसे 8 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Mp Transfers: बीयू समेत 15 कुलसचिव और सहायक कुल सचिव के तबादले,प्रदेश भर के प्रोफेसर और अधिकारी हुए इधर से उधर

सत्यापन के बाद की गई कार्रवाई
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार राठौर के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोपी द्वारा रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद 10 जून को टीम गठित कर निरीक्षक रजनी तिवारी के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई। आरोपी साजिद अहमद पिता मुश्ताक अहमद, उम्र 56 वर्ष, निवासी 321 आरिफ नगर भोपाल को बारह दफ्तर परिसर स्थित चाय की दुकान पर 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed