फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Mp Transfers: बीयू समेत 15 कुलसचिव और सहायक कुल सचिव के तबादले,प्रदेश भर के प्रोफेसर और अधिकारी हुए इधर से उधर

Mp Transfers: बीयू समेत 15 कुलसचिव और सहायक कुल सचिव के तबादले,प्रदेश भर के प्रोफेसर और अधिकारी हुए इधर से उधर

Tue, 10 Jun 2025 05:40 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 10 Jun 2025 05:40 PM IST
सार

उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों में बड़ा फेर बदल किया है। बरकतउल्ला और हिन्दी विश्वविद्यालय के कुल सचिव भी बदले गए हैं। इसके अलावा विभाग ने प्राचार्य, प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन, क्रीड़ा अधिकारी के थोक तबादले किए हैं। 

विज्ञापन
Mp Transfers: बीयू समेत 15 कुलसचिव और सहायक कुल सचिव के तबादले,प्रदेश भर के प्रोफेसर और अधिकारी हुए इधर से उधर
बीयू भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों में बड़ा फेर बदल किया है। भोपाल के बरकतउल्ला और हिन्दी विश्वविद्यालय के कुल सचिव भी बदले गए हैं। इसके अलावा विभाग ने प्राचार्य, प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन, क्रीड़ा अधिकारी के थोक तबादले किए हैं। विभाग ने जो सूची जारी की है उसमें 44 लाइब्रेरियन, 97 प्रोफेसर, 32 क्रीड़ा अधिकारी, 286 सहायक प्राध्यापक और दो प्राचार्य शामिल हैं। विभाग के अफसरों के मुताबिक अभी कुछ और प्रोफेसरों के तबादले हो सकते हैं। साथ ही प्राचार्य भी बदले जाएंगे। विभाग ने तृतीय श्रेणी कैडर के 83 कर्मचारियों को भी स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन



इन कुलसचिव और सहायक कुल सचिव के तबादले 
- आदेश में प्रभारी कुल सचिव बरकत उल्ला विश्वविद्यालय भोपाल आईके मंसूरी को अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय में प्रभारी कुल सचिव बनाया है।
- उप कुल सचिव और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव अजय वर्मा को बीआर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू का प्रभारी कुल सचिव बनाया है। इसी विश्वविद्यालय के उप कुल सचिव प्रज्जवल खरे को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर का प्रभारी कुल सचिव बनाया है।
विज्ञापन

- अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुल सचिव और उप कुल सचिव शैलेंद्र जैन को प्रभारी कुल सचिव राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा पदस्थ किया है। यहां युवराज पाटिल प्राध्यापक प्रभारी कुल सचिव के प्रभार से मुक्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन और नीति विश्लेषण स्कूल में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ उप कुल सचिव अजीत श्रीवास्तव को बरकत उल्ला विश्वविद्यालय में उप कुल सचिव पदस्थ किया है।
- बरकत उल्ला विश्वविद्यालय के उप कुल सचिव सरिता चौहान को पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल में प्रभारी कुल सचिव बनाया है। इनके चार्ज लेने के बाद प्राध्यापक डॉ आशीष तिवारी प्रभारी कुल सचिव की सेवा से मुक्त रहेंगे।
- राकेश कुमार चढ़ार सहायक कुल सचिव महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर को रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर में सहायक कुल सचिव बनाया है।
- पिंकी मनकानी सहायक कुल सचिव अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा को सहायक कुल सचिव बरकत उल्ला विश्वविद्यालय भोपाल पदस्थ किया है।
- संध्या मालवीय सहायक कुलसचिव डॉ. बीआर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू को सहायक कुल सचिव देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर पदस्थ किया है।
- पुष्पांजलि अजनारे सहायक कुलसचिव देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर को सहायक कुल सचिव डॉ. बीआर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू पदस्थ किया है।



यह भी पढ़ें- ट्रांसफर की तारीख 17 जून तक बढ़ी, कैबिनेट ने मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना को दी मंजूरी

सहायक कुल सचिवों के भी तबादले
जारी आदेश के अनुसार अमन अग्रवाल सहायक कुल सचिव पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल को सहायक कुल सचिव महाराज छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर, दुर्गेश कुमार पेंद्रो सहायक कुल सचिव महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट सतना से सहायक कुलसचिव पंडित शम्भूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल, पंचम लाल सहायक कुल सचिव रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर को सहायक कुल सचिव रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर, सुनीता देवड़ी सहायक कुल सचिव रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर को सहायक कुल सचिव पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल तथा पवन साहू सहायक कुल सचिव पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल को सहायक कुल सचिव रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर पदस्थ किया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed