फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Licensed guns of two police station areas, information technology issued police of the district

Bhopal News: दो थानाक्षेत्रों के लाइसेंसी बंदूकधारियों की जानकारी जुटा रही पुलिस, सूखी सेवनिया में चली थी गोली

Tue, 04 Nov 2025 04:27 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 04 Nov 2025 04:27 PM IST
सार

सूखी सेवनिया में 315 बोर की गोली एक घर में जा लगी, गोली चलाने वाला अज्ञात है। पुलिस आसपास के लाइसेंसी बंदूकधारियों से पूछताछ कर रही है। वहीं कोलार में 10 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में रिटायर्ड डीएसपी और बेटे पर केस दर्ज है, पर आरोपी अब तक फरार हैं। 

विज्ञापन
Licensed guns of two police station areas, information technology issued police of the district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सूखी सेवनिया इलाके में 315 बोर की बंदूक से निकली गोली एक घर के टीन को चीरती हुई अंदर चली गई। इस मामले में गोली चलाने वाले व्यक्ति की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल अयोध्या नगर थाने की सीमा के नजदीक है जबकि प्रकरण सूखीसेवनिया थाने में दर्ज हैं। अब करीब दो किलोमीटर के दायरे में लाइसेंसी बंदूक रखने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजू विश्वकर्मा नाम का युवक क्रसर बस्ती में रहता है तथा वाहनों को धुलाई का काम करता है। एक हफ्ते पहले सोमवार की दोपहर वह अपने घर में ही था। इसी दौरान उसे मकान की छत पर लगे टीन पर कुछ गिरने की आवाज आई। उसे लगा किसी ने पत्थर फेंका होगा। उसने छत की ओर नजर दौड़ाई तो टीन में छेद दिखा। इसके बाद उसे कमरे की एक दीवार पर चली हुई गोली का खोखा धंसा हुआ दिखा। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने खाली खोका जब्त कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पहले तीन तलाक, फिर हलाला का 'खेल', पति-सास की साजिश में फंसी महिला, FIR दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी ने बताया कि गोली 315 बोर की लाइसेंस से चलाई गई है। अनुमान है कि किसी ने हर्ष फायर किया। नीचे आने पर गोली टीने को भेदती हुई अंदर आई है। पुलिस अब थाना क्षेत्र में लाइसेंसी बंदूक रखने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस ने एलएसएल टीम ने भी निरीक्षण किया है। क्रशर बस्ती के पास ही अयोध्या नगर थाने की सीमा है, जबकि सूखी सेवनिया थाना वहां से काफी दूर है। घटनास्थल के पास कितने लाइसेंसी बंदूकधारी लोग हैं। इसकी जानकारी लेने के लिए सूखीसेवनिया के साथ ही अयोध्या नगर पुलिस को भी जानकारी देनी होगी। सूत्रों ने बताया कि अयोध्या नगर पुलिस द्वारा कोई भी जानकारी न देने के कारण गोली चलाने वाले की पहचान नहीं हो पा रही है।

ये भी पढ़ें- कटेझिरिया जंगल में मुठभेड़, सर्चिंग टीम को देख नक्सलियों ने की फायरिंग, मौका मिलते ही हुए फरार

एक महीने बाद भी रिटायर्ड डीएसपी का बेटा गिरफ्त से दूर
कोलार इलाके में हवाई फायर के बाद गोली लगने के कारण 10 वर्षीच बच्ची की मौत के मामले में अभी आरोपी युवक की गिरफ्तार नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस मामले में इलाके में रहने वाले रिटायर्ड डीएसपी श्यामलाल यादव व उनके बेटे को आरोपी बनाया है। जानकारी के अनुसार गत 2 अक्टूबर को कोलार की राजहर्ष कॉलोनी में बच्ची रिया रजक घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक चली गोली उसके सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच में सामने आया कि गोली पास में रहने वाले रिटायर्ड डीएसपी के घर से चली थी। एफएसएल की टीम ने घटना स्थल का रिक्रिएशन करते हुए इस दिशा में संदेह जताया था। इसके बाद पुलिस ने श्यामलाल यादव के घर से जब्त लाइसेंसी रायफल और बच्ची के शरीर से मिली गोली की पुष्टि हुई कि गोली उसी रायफल से बैलेस्टिक जांच कराई। रिपोर्ट में पुष्टि के बाद पुलिस ने पूर्व डीएसपी और उनके बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed