{"_id":"687efd96a83bfbea43078353","slug":"mp-news-bjp-president-gives-two-words-to-workers-says-party-needs-hardworking-youth-not-showy-ones-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भाजपा अध्यक्ष की कार्यकर्ताओं को दो टूक, बोले- पार्टी को कर्मशील युवा चाहिए, दिखावे वाले नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भाजपा अध्यक्ष की कार्यकर्ताओं को दो टूक, बोले- पार्टी को कर्मशील युवा चाहिए, दिखावे वाले नहीं
Tue, 22 Jul 2025 08:25 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 22 Jul 2025 08:25 AM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सख्त संदेश देते हुए कहा कि पार्टी को ऐसे युवा कार्यकर्ता चाहिए जो जमीन पर मेहनत करें, न कि सिर्फ होर्डिंग और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें लगाकर दिखावा करें। उन्होंने युवाओं से कहा कि अगर वाकई संगठन में जगह बनानी है तो जनता और पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करें, ना कि सिर्फ खुद को चमकाने में लगे रहें।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भारतीय जनता युवा मोर्चा को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि पार्टी को उन युवाओं की जरूरत है, जो जमीन पर काम करें, न कि केवल होर्डिंग और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें चमकाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बड़े पोस्टर में तस्वीर छपवाने या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खुद को प्रचारित करने से न तो संगठन में स्थान मिलेगा और न ही कोई स्थायी पहचान बन पाएगी। बंद कमरे में हुई बैठक में खंडेलवाल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सोशल मीडिया का उपयोग समाज और पार्टी के मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए करें, न कि खुद को प्रचारित करने के लिए। उन्होंने कहा, "जिसने सिर्फ अपना भला चाहा, वह आगे नहीं बढ़ पाया, लेकिन जो पार्टी की चिंता करता है, वह ऊंचाई तक पहुंचता है।
ये भी पढ़ें- Mp weather: मध्य प्रदेश के 12 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, कल से पूरे प्रदेश में शुरू होगी तेज बारिश
उन्होंने यह भी सलाह दी कि युवा ऐसे कंटेंट साझा करें, जो समाज की वास्तविक जरूरतों से जुड़ा हो और सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक हो। इसके साथ ही उन्होंने कारगिल विजय दिवस को विधानसभा स्तर पर मनाने और 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी पद से नहीं, काम से बनती है – ऐसा कार्य करें कि समाज वर्षों तक याद रखे। खंडेलवाल की यह नसीहत युवाओं को संगठन के मूल्यों और वास्तविक कार्य संस्कृति की ओर लौटने का संकेत है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: भाजयुमो की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले-भाजपा संगठन की ऑक्सीजन है युवा मोर्चा के कार्यकर्ता