{"_id":"5ff1d2812c40fb1fc33de648","slug":"kovid-care-centers-closed-in-mp-kamal-nath-raised-questions-shivraj-answered-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"मप्र में कोविड केयर सेंटर बंद किए, कमलनाथ ने उठाया सवाल तो शिवराज ने दिया ये जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मप्र में कोविड केयर सेंटर बंद किए, कमलनाथ ने उठाया सवाल तो शिवराज ने दिया ये जवाब
Sun, 03 Jan 2021 08:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, , भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, , भोपाल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 03 Jan 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
कमलनाथ बनाम शिवराज
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश सरकार ने भोपाल को छोड़कर प्रदेश के सभी शहरों में खोले गए कोविड केयर सेंटरों को एक जनवरी से बंद कर दिया है। इस निर्णय की वजह इन सेंटरों में मरीजों की संख्या नगण्य रहना बताई गई है। राज्य सरकार के इस फैसले के औचित्य पर मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सवाल उठाए हैं। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उन्हें जवाब दिया है।
विज्ञापन
कमलनाथ ने यह किया ट्वीट
कोविड केयर सेंटर बंद करने का आदेश रविवार को मीडिया में आया, इसके बाद मप्र कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘प्रदेश में कोरोना वायरस से मौतें लगातार जारी हैं। संक्रमण के आंकड़े भी रोज बढ़ रहे हैं। यहां तक कि राज्य विधानसभा का सत्र स्थगित करना पड़ा है, लेकिन शिवराज सरकार ने भोपाल को छोड़कर प्रदेश के सारे कोविड केयर सेंटर बंद कर दिए?'
विज्ञापन
शिवराज बोले- जरूरत पड़ी तो फिर चालू करेंगे
कमलनाथ के सवाल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बयान जारी कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो कोविड केयर सेंटर फिर चालू किए जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘क्या कमलनाथ चाहते हैं कि कोविड केयर सेंटर हमेशा चालू रहें। राज्य में कोरोना की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, ऐसे में इन सेंटरों को चालू करने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
