फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Kisan Andolan: 50 farmers who were going to join the farmers movement were deboarded from the train

Kisan Andolan: किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे 50 किसानों को ट्रेन से उतारा, प्रदेशभर में करीब 150 गिरफ्तार

Mon, 12 Feb 2024 11:09 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 11:09 PM IST
सार

किसान आंदोलन के लिए भोपाल से तथा भोपाल से होकर भी कृषक दिल्ली जा रहे हैं। पुलिस ने इन किसानों पर नजर टिका दी है। प्रदेशभर में ऐसे सैंकड़ों  किसानों को पुलिस ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि प्रदेशभर में करीब 150 किसानों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Kisan Andolan: 50 farmers who were going to join the farmers movement were deboarded from the train
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी मांगों को लेकर देशभर के किसान एक बार फिर से दिल्ली की घेराबंदी करने की तैयारी कर रहे हैं। पूरे देश से किसान ट्रेन, बस, टै्रक्टर व अन्य साधनों से दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। पुलिस ने भी इनको रोकने के लिए कमर कस ली है। किसानों को जाने से रोकने के लिए राज्य में किसानों और किसान नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है। इधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में में धारा 144 लगाने की घोषणा कर दी गई है इसलिए किसानों को वहां जाने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में आगामी 16 फरवरी को किसानों का धरना प्रदर्शन प्रस्तावित है। इसके पहले 13 फरवरी को दिल्ली कूच का आव्हान किया गया। 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद का ऐलान भी है। इसके लिए प्रदर्शन का आव्हान करने वाले संगठनों से जुड़े किसान भारी संख्या में दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। देश के अलग-अलग इलाकों से किसान दिल्ली पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में भोपाल से तथा भोपाल से होकर भी किसान दिल्ली जा रहे हैं। पुलिस ने इन किसानों पर नजर टिका दी है। प्रदेशभर में ऐसे सैंकड़ों  किसानों को पुलिस ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि प्रदेशभर में करीब 150 किसानों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


प्रदेश में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिल्ली कूच का आव्हान किया गया है। पुलिस ने रविवार रात से ही किसानों की धर पकड़ शुरू कर दी। गिरफ्तार किए गए किसानों को पुलिस थानों में बैठाया गया है। प्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ ही इंदौर, ग्वालियर, नर्मदापुरम आदि जगहों पर किसान नेताओं को पुलिस ने रोका है। किसान नेता शिवकुमार कक्का का कहना है कि 300 किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपंर्क क्रांति एक्सप्रेस से 50 किसानों को उतारा
भोपाल की बजरिया पुलिस को सूचना मिली थी कि कर्नाटक से दिल्ली की ओर जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से किसानों एक जत्था सफर कर रहा है। सभी किसान दिल्ली जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस भोपाल रेलवे स्टेशन पर पहुंची तथा किसानों को ट्रेन से नीचे उतार लिया। बजरिया थाना प्रभारी जीतेन्द्र गुर्जर ने बताया ट्रेन से उतारे गए सभी किसानों को अलग-अलग स्थानों पर ठहरा दिया गया है। उन्हें उनके घर वापस भेजा जाएगा।


दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले संगठनों में से एक संयुक्त किसान मोर्चा का आरोप है कि किसानों को धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया जा रहा है। यह शांतिभंग करने की धारा है। किसानों को जमानत भी नहीं दी जा रही है। किसान संगठनों ने इसे अलोकतांत्रिक एवं संविधान विरोधी कार्रवाई करार दिया है। किसान नेता शिवकुमार कक्का को भोपाल में, आराधना भार्गव को मुलताई में, अनिल यादव को एमपी नगर भोपाल में, रामनारायण को कुरेरिया को जबलपुर में तथा शत्रुघ्न यादव को ग्वालियर में रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed