फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Khandwa Bypoll: Tomar says there were blasts and corruption in cong regime but now there is peace under Modi regime

खंडवा उपचुनाव: कांग्रेस सरकार में होते थे विस्फोट, भ्रष्टाचार, मोदी सरकार के कारण देश में लौटी है शांतिः तोमर

Tue, 26 Oct 2021 06:18 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 26 Oct 2021 06:18 PM IST
सार

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने खंडवा में चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस की सरकारों में शहरों में ब्लास्ट होते थे। भ्रष्टाचार हावी था। मोदी सरकार में शांति है। देश का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ रहा है।  

विज्ञापन
Khandwa Bypoll: Tomar says there were blasts and corruption in cong regime but now there is peace under Modi regime
नरेंद्र सिंह तोमर ने खंडवा में चुनावी सभा को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की वजह से देश में शांति कायम है। सतत विकास हो रहा है, वरना जनता को कांग्रेस सरकार का जमाना भी याद है। उस समय आए दिन शहरों में बम विस्फोट होते थे। विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार और अंधेरगर्दी थी। हमारी जांबाज सेना ने आतंकियों को उनकी मांद पाकिस्तान में जाकर अंजाम तक पहुंचाया है। मोदी जी ने देश का मान-सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया है।
विज्ञापन


तोमर ने खंडवा लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में हुई चुनाव सभाओं में तोमर ने कहा देश में पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही लेकिन वे कभी देशहित में पूरी तरह समर्पित नहीं रही। पोलियो की दवा भारत में आने में 20 साल लग गए। वहीं, अब कोरोना महामारी की वैक्सीन के लिए हमारे प्रधानमंत्री के सही समय पर उठाए कदमों की वजह से हम वैक्सीन के 100 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने में भी सफल हो चुके हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर के खंडवा में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-ताशों के साथ हेलीपेड से सभा मंच तक जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक नारायण पटेल, पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाड़ा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया सहित कई नेता-कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed