फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Karwa Chauth: The festival of Karwa Chauth is steeped in love, tradition and faith; women of the Punjabi commu

Karwa Chauth: प्रेम, परंपरा और आस्था में डूबा करवाचौथ का पर्व, पंजाबी समाज की महिलाओं ने पहली बार रखा व्रत

Fri, 10 Oct 2025 10:06 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 10 Oct 2025 10:06 PM IST
सार

भोपाल में शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व पूरे श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक अंदाज़ में मनाया गया। महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर व्रत रखा। इसके बाद शाम को चांद दिखने पर करवा चौथ पूजा की। पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला।

विज्ञापन
Karwa Chauth: The festival of Karwa Chauth is steeped in love, tradition and faith; women of the Punjabi commu
महालक्ष्मी मंदिर करुणा धाम आश्रम में सामूहिक करवाचौथ व्रत महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व पूरे श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक अंदाज़ में मनाया गया। महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए दिनभर व्रत रखा। इसके बाद शाम को चांद दिखने पर करवा चौथ पूजा की। पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला। महिलाओं ने सजधज कर इस त्योहार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। इस खास मौके पर अरेरा कॉलोनी में मोना पंजाबी समाज की महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ की पूजा अर्चना की और अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। खास बात यह रही कि कई महिलाओं ने इस वर्ष पहली बार व्रत रखा, और इस पावन अवसर को खास बनाने के लिए सामूहिक आयोजन किया गया। सरगी से लेकर शाम की कहानियों और चांद की पूजा तक, हर रस्म को पारंपरिक रीति-रिवाज़ों के अनुसार निभाया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन

सामूहिक करवाचौथ व्रत महोत्सव
महालक्ष्मी मंदिर करुणा धाम आश्रम में सहज समाधान शिक्षा एवं समाज समिति द्वारा सामूहिक करवाचौथ व्रत महोत्सव का आयोजन किया गया। विगत वर्षों के सफल आयोजन के बाद इस वर्ष भी सामूहिक करवा चौथ व्रत महोत्सव का आयोजन करूणाधाम आश्रम के गुरूजी संत शिरोमणि सुदेश शांडिल्य महाराज के सानिध्य में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सदा सुहागन 3.0 का में हुआ डीजे पर डांस
सदा सुहागन 3.0 द्वारा वन विहार के पास स्थित होटल अनंता में करवा चौथ सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। यहां रचना शेवानी, डॉली मोटवानी और गुंजन अरोरा ने करवा चौथ पार्टी और पूजा आयोजित की। साथ ही यहां लेडीज के लिए रैंप वॉक का आयोजन भी किया गया। साथ ही डीजे पर डांस मस्ती की।


सांस्कृतिक रस्में भी देखने को मिलीं
कार्यक्रम में महिलाओं ने करवा माता की पूजा, चांद को अर्घ्य देने साथ ही करवा चौथ की कथा का श्रवण किया। इस दौरान पारंपरिक गीत-संगीत, व्रत की विधियां और सांस्कृतिक रस्में भी देखने को मिलीं। माहौल में आस्था और प्रेम का अनूठा संगम देखने को मिला।

यह भी पढ़ें-भोपाल में सनातन कलाकारों से मेहंदी लगवाने की अपील, मेहंदी जिहाद का खतरा,बाजार पहुंचा हिंदू संगठन


अनुभवों को किया साझा
समाज की वरिष्ठ महिलाओं ने व्रत से जुड़ी परंपराओं और अनुभवों को साझा किया, वहीं युवतियों ने इसे आधुनिकता और परंपरा का सुंदर संगम बताते हुए बड़े उत्साह से भाग लिया। चांद निकलने के बाद महिलाओं ने छलनी से अपने पति को देखकर व्रत खोला।

यह भी पढ़ें-करवा चौथ आज; जानें मध्य प्रदेश के शहरों में कब दिखाई देगा चांद, इस बार ये बात रहेगी खास


पर्व नारी शक्ति, समर्पण और प्रेम का प्रतीक
करवाचौथ का यह आयोजन ना सिर्फ धार्मिक था, बल्कि सामाजिक मेलजोल और सांस्कृतिक जुड़ाव का भी प्रतीक बना। कार्यक्रम में हर चेहरा मुस्कान और प्यार से भरा हुआ नजर आया, और हर महिला के लिए यह दिन स्मृति बनकर बस गया। करवा चौथ का पर्व नारी शक्ति, समर्पण और प्रेम का प्रतीक है। भोपाल जैसे शहर में जब आधुनिकता के बीच परंपराएं इस तरह जीवंत रहती हैं, तो यह सांस्कृतिक समरसता का अद्भुत उदाहरण बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed