{"_id":"68e8e8aea107208a8b0df1df","slug":"karwa-chauth-appeal-to-get-mehndi-applied-by-sanatan-artists-in-bhopal-threat-of-mehndi-jihad-hindu-organiz-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karwa Chauth: भोपाल में सनातन कलाकारों से मेहंदी लगवाने की अपील, मेहंदी जिहाद का खतरा,बाजार पहुंचा हिंदू संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karwa Chauth: भोपाल में सनातन कलाकारों से मेहंदी लगवाने की अपील, मेहंदी जिहाद का खतरा,बाजार पहुंचा हिंदू संगठन
Fri, 10 Oct 2025 05:55 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Fri, 10 Oct 2025 05:55 PM IST
सार
शुक्रवार को हिंदू उत्सव समिति के सदस्य न्यू मार्केट पहुंचे और महिलाओं से संवाद कर उन्हें मेहंदी लगाने को लेकर विशेष समझाइश दी। समिति ने अपील की कि महिलाएं केवल सनातन परंपरा से जुड़े मेहंदी कलाकारों से ही सेवा लें। उन्होने कहा है कि मेहंदी जिहाद का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
न्यू मार्केट पहुंचे हिन्दू संगठन के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करवा चौथ जैसे पारंपरिक पर्व पर इस बार मध्यप्रदेश में एक नई बहस छिड़ गई है। हिंदू उत्सव समिति ने करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं से सनातन धर्म से जुड़े मेहंदी कलाकारों से ही मेहंदी लगवाने की अपील की है। समिति का कहना है कि यह कदम सावधानी के तौर पर उठाया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की धार्मिक भावना को ठेस या स्वास्थ्य से जुड़ा खतरा न हो। भोपाल में समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को न्यू मार्केट का दौरा कर महिलाओं को इस विषय में समझाइश दी और "अपने त्योहार, अपनी परंपरा" की भावना को अपनाने की बात कही। संगठ का कहना है जिस प्रकार से लव जिहाद चल रहा उसी प्रकार मेहंदी जिहाद भी हो सकता है। मेहंदी में कोई थूक मिला कर बहनों को लगा सकता है। जिससे हमारी आस्था को ठेस पहुंचेगी।
मेहंदी में अवांछित तत्व मिलाने की आशंका
समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने दावा किया कि कुछ असामाजिक तत्व त्योहारों में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि "मेहंदी में अवांछित तत्व मिलाए जाने की घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए महिलाओं से सावधानी बरतने की अपील की गई है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह किसी समुदाय विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक सुरक्षा के लिए एक सतर्कता का संदेश है।
यह भी पढ़ें-करवा चौथ आज; जानें मध्य प्रदेश के शहरों में कब दिखाई देगा चांद, इस बार ये बात रहेगी खास
विज्ञापन
विधायक का समर्थन
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि जो लोग हमारे पर्वों में विश्वास नहीं रखते, उनसे सेवा क्यों ली जाए? उन्होंने इसे "सकल हिंदू समाज की जागरूकता" बताया और महिलाओं की समझदारी की सराहना की।
यह भी पढ़ें: साल में एक बार करवा चौथ के दिन ही खुलता है ये खास मंदिर, यहां के दर्शन और प्रसाद भी अनोखे
महिलाओं की राय
कई महिलाओं ने समिति की बात का समर्थन करते हुए कहा कि त्योहारों पर परंपरा और सुरक्षा दोनों महत्वपूर्ण हैं। एक स्थानीय महिला ने कहा, “त्योहार हमारी आस्था से जुड़ा होता है, ऐसे में हम भरोसेमंद और धार्मिक भावनाओं को समझने वाले लोगों से ही सेवाएं लेना पसंद करते हैं।