फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Kamal Nath Writes A Letter To Shivraj Singh Chouhan, Raises Teachers' Appointment in MP Schools

MP News: कमलनाथ का शिवराज से सवाल, प्राथमिक शिक्षकों के एक लाख पद खाली तो भर्ती सिर्फ 18 हजार पर क्यों?

Tue, 06 Dec 2022 01:43 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 06 Dec 2022 01:43 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर शिवराज सिंह चौहान सरकार को घेरा है। उन्होंने पत्र लिखकर पूछा कि जब एक लाख पद रिक्त हैं तो भर्ती सिर्फ 18 हजार पदों पर क्यों हो रही है? 

विज्ञापन
Kamal Nath Writes A Letter To Shivraj Singh Chouhan, Raises Teachers' Appointment in MP Schools
सीएम शिवराज और कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल पूछा है कि जब एक लाख शिक्षकों के पद खाली हैं तो मध्यप्रदेश में सिर्फ 18 हजार पदों पर भर्ती क्यों की जा रही है? इस मसले पर कमलनाथ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें मध्यप्रदेश में बढ़ती एकल शालाओं और शिक्षक-छात्र अनुपात में पिछड़ने के मुद्दे उठाए हैं। साथ ही बेरोजगारों की समस्याओं को भी सामने लाने की कोशिश की है। 

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2020 की तरफ आपका ध्यान खींचना चाहता हूं। मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती 11 साल बाद दोबारा शुरू हुई है। आयोजित परीक्षा में 10 हजार से अधिक बैकलॉग के पदों को भरा जाना है। शेष वर्गों के लिए सिर्फ आठ हजार ही पद रखे हैं। प्रदेश में रिक्तियां जब एक लाख से अधिक है तो बैकलॉग के 51 हजार अतिरिक्त पदों पर भर्ती की जानी चाहिए। इससे बेरोजगार युवाओं के एक बड़े वर्ग को रोजगार और राहत मिलेगी। जारी विज्ञापन में भी सभी जिलों के रिक्त पदों का उल्लेख न करते हुए  कतिपय जिलों के ही रिक्त पदों का उल्लेख किया गया है। सभी जिलों के रिक्त पदों को विज्ञापन में शामिल किया जा सकता है। तभी प्रदेश के युवा बेरोजगारों को रोजगार और न्याय मिल सकेगा। 
विज्ञापन


शिक्षक-छात्र अनुपात में पिछड़ा मध्यप्रदेश
कमलनाथ ने पत्र में लिखा है कि मध्यप्रदेश की शालाओं में रिक्त पदों की वजह से एकल शिक्षक शालाओं की संख्या सबसे अधिक है। प्रदेश में शिक्षक और छात्रों का अनुपात राष्ट्रीय मानकों के अनुकूल नहीं है। इस वजह से शिक्षण कार्य भी गुणवत्तापूर्ण नहीं है। बेरोजगारी के कारण युवा आक्रोशित और निराश है। इस कारण से रोजगार को बढ़ावा देने के लिए भी अधिकाधिक पदों पर भर्ती होना आवश्यक है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है यह मामला
मध्यप्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग में कुल 18 हजार 527 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती होनी है। इसके लिए आयोजित काउंसलिंग में भाग लेने के लिए 17 नवंबर से आवेदन मांगे गए हैं। यह आवेदन मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MP PEB) की ओर से आयोजित प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी पीटीईटी 2020) में सफल होना आवश्यक है। मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने 7,429 पदों और जनजातीय कार्य विभाग ने 11 हजार 98 पदों के लिए उम्मीदवार मंगाए हैं। इच्छुक उम्मीदवार mponline.gov.in पर टीचर्स रिक्रूटमेंट काउंसलिंग (टीआरसी) सेक्शन में लिंक से आवेदन पेज पर जाकर प्राथमिक शिक्षक (जॉइंट काउंसलिंग) के लिए आवेदन ऑनलाइन सबमिट करना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed