{"_id":"64a7d7be52f5acf1860c3b29","slug":"kamal-nath-reacts-on-gujarat-hc-verdict-on-rahul-says-he-is-on-the-difficult-path-of-truth-truth-prevails-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: कमलनाथ बोले- राहुल सत्य की कठिन राह पर, चाहे जितने षड्यंत्र हो जीत सत्य की होती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rahul Gandhi: कमलनाथ बोले- राहुल सत्य की कठिन राह पर, चाहे जितने षड्यंत्र हो जीत सत्य की होती है
Fri, 07 Jul 2023 02:45 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 07 Jul 2023 02:45 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर राहुल गांधी को महात्मा गांधी से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा बापू का कथन याद आ रहा है। राहुल सत्य की कठिन राह पर है। जीत सत्य की ही होगी।
विज्ञापन
Kamal Nath, Rahul Gandhi
- फोटो : Social Media
विस्तार
मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ आए गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस नेता को महात्मा गांधी से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि बापू ने कहा था कि सत्य की रक्षा के लिए सब कुछ दांव पर लगाना है। राहुल गांधी भी सत्य की कठिन राह पर चल रहे हैं। चाहे जितने षड्यंत्र किए जाएं, अंत में जीत सत्य की ही होती है।
विज्ञापन
गुजरात हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राहुल गांधी की सजा को बरकरार रखा है। न्यायमूर्ति हेमंत प्रच्छक ने सजा पर रोक की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। साथ ही कहा कि उनके खिलाफ कम से कम 10 आपराधिक मामले लंबित हैं। मौजूदा केस के बाद भी कुछ और केस दर्ज हुए हैं। एक मामला विनायक दामोदर सावरकर के पोते ने भी दायर किया है। राहुल गांधी ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार में कहा था, 'कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है?' इसी को लेकर भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। इस पर निचली अदालत ने आपराधिक मानहानि मामले में उन्हें दोषी करार दिया गया था। दो साल की सजा भी सुनाई थी। इसके बाद उनकी संसद की सदस्यता भी चली गई थी।
विज्ञापन
कमलनाथ ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'मानहानि केस में राहुल गांधी के विषय में गुजरात हाईकोर्ट के फैसले के बाद मुझे महात्मा गांधी का कथन याद आता है। बापू ने कहा था कि सत्य का मतलब सत्य बोलना मात्र नहीं है। सत्य का अर्थ है, सत्य की रक्षा के लिए सब कुछ दांव पर लगा देना और बड़ी से बड़ी कुर्बानी देकर भी सत्य से विचलित नहीं होना। राहुल गांधी ने सत्य की ऐसी ही कठिन राह पकड़ी है। हम सब उनके साथ हैं। इतिहास गवाह है कि चाहे जितनी परेशानियां आएं, चाहे जितनी परीक्षाएं हों, चाहे जितने षड्यंत्र किए जाएं, लेकिन अंत में जीत सत्य की ही होती है।'
विज्ञापन
