फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Kamal Nath claims: more than one lakh deaths in Madhya Pradesh in March-April, state government said - its lie

कमलनाथ का दावा: मार्च-अप्रैल में मध्यप्रदेश में हुईं एक लाख से ज्यादा मौतें, सरकार बोली- झूठ है

Fri, 21 May 2021 05:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 21 May 2021 05:00 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में कोरोना से मौतों को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने शुक्रवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने आंकड़े पेश कर कहा कि बीते दो माहों में राज्य में महामारी से एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 
 

विज्ञापन
Kamal Nath claims: more than one lakh deaths in Madhya Pradesh in March-April, state government said - its lie
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ - फोटो : एएनआई

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को केंद्र और राज्य सरकार पर कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि मध्यप्रदेश में इस साल मार्च-अप्रैल में कुल 1,27,503 लोगों की मौत हुई हैं। इनमें से कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1,02,002 है। मध्य प्रदेश सरकार ने कमलनाथ के इस दावे को भ्रम फैलाने वाला और झूठकरार दिया है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आरोप लगाया कि कमलनाथ के तार टूल किट से जुड़े हुए हैं। वे सबूत पेश करें तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। 

विज्ञापन


कमलनाथ के दावे के उलट प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक कोविड-19 बीमारी से मरने वालों की संख्या मात्र 7,315 है। ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कमलनाथ ने चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसका खंडन करें कि इस साल मार्च-अप्रैल में 1,27,503 शव राज्य के श्मशान घाटों एवं कब्रिस्तानों में नहीं आए हैं।
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि विश्व में भारतीय कोरोना का पर्याय बन गए हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा कि वे भारतीय कोरोना से डर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरा भारत महान छोड़िए, मेरा भारत कोविड बन गया। कोविड-19 से होने वाली मौतों के बनावटी आंकड़े पेश कर हम पूरे विश्व को धोखा दे रहे हैं। देश में तेजी से बढ़ रहे ब्लैक फंगस का जिक्र करते हुए कमलनाथ ने कहा कि ब्लैक फंगस के मामले में भारत दुनिया की राजधानी बन गया है और अब हम व्हाइट फंगस की राजधानी बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाशें गिन लो, इसमें एक दिन लगता है : कमलनाथ
कमलनाथ ने मध्य प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि वह मौतों का आंकड़ा छिपा रही है। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री चौहान से व्यक्तिगत रूप से कहा है कि मुझे मरने वालों के आंकड़े दो। आप कोविड-19 से मौत किसे मानते हो? आप लाशें गिन लो। इसमें एक दिन लगता है।

अपने दावे के समर्थन में उन्होंने कहा कि तीन साल पहले कितने लोग मरते थे और आज कितने मर रहे हैं। इसी के औसत से पता चल जाएगा कि प्रदेश में कितने लोग कोरोना से मरे हैं। कमलनाथ ने कहा कि पिछले दो महीनों में मध्य प्रदेश के 26 जिलों में हुई मौतों के बारे में अखबारों में छपा है। बाकी (26 जिलों के) के आंकड़े मैंने निकाले हैं कि कितनी लाशें गांव, पंचायत, कस्बों एवं शहरों के श्मशान घाटों एवं कब्रिस्तानों में पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि मैं लाशें गिन रहा हूं। 80 प्रतिशत लोग कोविड-19 से मर रहे हैं।

खुद सुनकर आया हूं : नाथ
कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले 10 दिन में प्रदेश के लिंघा गांव में 15 लोग मर गए। लेकिन कलेक्टर कह रहा है कि इस गांव में केवल दो लोग ही मरे। ये तो मैं अपने आंख एवं कानों से सुनकर आ रहा हूं। यही हालत मध्य प्रदेश के सारे गांवों में है। उन्होंने राज्य में महामारी से मरने वालों के लिए अनुग्रह राशि एक लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की मांग की।

कमलनाथ के तार टूलकिट से जुड़े : नरोत्तम मिश्रा

कांग्रेस नेता के बयान पर टिप्पणी करते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री एवं सरकारी प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भारत के लिए अपमानजनक शब्द सुनकर स्तब्ध और दुखी हुआ हूं। तय मानिए कि कमलनाथ के तार टूल किट से जुड़े हुए हैं।

मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ ने आज बिना प्रमाण के कह दिया कि पिछले दो महीनों में 1,02,002 लोग मध्य प्रदेश में कोरोना से मरे। एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति भ्रम फैलाए, झूठ बोले और लगातार झूठ पर झूठ बोले, यह चिंता की भी बात है और निंदा की भी बात है। उनके पास आंकड़े हैं तो प्रमाण के साथ रखें। अगर आप (कमलनाथ) प्रमाण रखोगे तो मैं इस्तीफा दूंगा।

उन्हें लाशें गिनने की आदत हो गई है : मिश्रा
उन्होंने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि मैं मानता हूं कि 1984 के दंगों के बाद जो सिखों की लाशें उन्होंने (कमलनाथ) गिनवाई थीं, उसके बाद से उन्हें लाशें गिनने की आदत हो गई है। और उन्होंने कोरोना से मरे लोगों की लाशें गिनवाई हैं तो उन्हें प्रमाण के साथ मीडिया के सामने रखना चाहिए। सिर्फ बात नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ बिना प्रमाण के आरोप लगा रहे हैं। कमलनाथ प्रमाण दें या फिर इस्तीफा दें। मैं राज्यपाल महोदया से मांग करता हूं कि इस मामले में उन पर 188 के तहत मामला दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed