फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Jeetu Patwari said that this time we have to change the history of Bhopal

LS Election: जीतू पटवारी बोले- हमें इस बार भोपाल का इतिहास बदलना है, जनता का प्यार हमें मिलेगा

Sun, 28 Apr 2024 08:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 28 Apr 2024 08:36 PM IST
सार

LS Election: जीतू पटवारी ने रविवार को प्लेटिनम प्लाजा में भोपाल लोकसभा के दक्षिण पश्चिम विधानसभा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान पटवारी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर अपनी उपस्थित दर्ज कराएं। उन्हें विश्वास दिलाएं कि कांग्रेस ही उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।

विज्ञापन
Jeetu Patwari said that this time we have to change the history of Bhopal
जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार को प्लेटिनम प्लाजा में भोपाल लोकसभा के दक्षिण पश्चिम विधानसभा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी के कुशासन से ऊब गई है। उनकी गारंटी खोखली निकली हैं। कांग्रेस ने जो कहा वही किया। इसलिए इस बार भोपाल में भी हमें मतदाता और प्यार मिलेगा और यहां अरुण श्रीवास्तव की विजय के साथ इतिहास बदलेगा। कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, दीपचंद यादव, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल, जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, भोपाल लोकसभा के प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव, संजीव सक्सेना, आभा सिंह, गुड्डू चौहान, मोनू सक्सेना, संतोष परिहार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन


पटवारी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर अपनी उपस्थित दर्ज कराएं। उन्हें विश्वास दिलाएं कि कांग्रेस ही उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। भोपाल में तो पिछले कई सालों से लोकसभा में सही प्रतिनिधित्व ही नहीं मिला हो। इस बार कांग्रेस को चुनें और भोपाल में नई क्रांति लाएं। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, अरुण श्रीवास्तव, प्रवीण सक्सेना में भी संबोधित किया। 

विज्ञापन


कांग्रेस ही आदिवासी समाज की हितैषी
भोपाल लोकसभा प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने पीसीसी में आदिवासी संगठनों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सही मायनों में आदिवासी समाज की हितैषी है। बीजेपी ने उसका शोषण किया है, वोट के लिए इस्तेमाल किया है। इस बार मौका है, भोपाल में सारे समाज मिलकर कांग्रेस को जिताएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कांग्रेस की हुई बैठक
भोपाल लोकसभा  चुनाव के सिलसिले में महिला कांग्रेस की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कसाना एवं अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। यहां महिला कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे घर-घर जाकर भाजपा के महिला विरोधी चेहरे को उजागर करें। उनकी सरकार ने घर के बजट को बिगाड़ दिया है, बेरोजगारी बढ़ी है। ऐसे मुद्दों को लेकर हम मतदाता के बीच जाएं और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed