फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Jamiat Ulema tied red radium around the necks of cows in Bhopal

Bhopal News: गायों के गले लाल रेडियम, ताकि रात के अंधेरे में न हों दुर्घटनाएं, जमीयत ने शुरू किया अभियान

Wed, 14 Aug 2024 10:41 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 14 Aug 2024 10:41 AM IST
सार

Bhopal News: करोड़ों रुपया गौशाला और गौवंश की सुरक्षा एवं संरक्षण पर खर्च करने के बाद भी हालात विकट दर विकट होते जा रहे हैं। सड़कों पर पसरे हुए मवेशियों के कारण जहां लगातार हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान मुसीबत में पड़ी हुई है। वहीं गौवंश भी खतरे की कगार पर है।

विज्ञापन
Jamiat Ulema tied red radium around the necks of cows in Bhopal
गायों के गले लाल रेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीयत उलेमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कहा कि इस स्थिति को टालने के लिए जमीयत कार्यकर्ताओं ने एक अभियान शुरू किया है। इसके तहत सड़कों, रोड़ किनारे और यहां वहां आवारा एवं लावारिस घूमते पाए जाने वाले गौवंश के गले में लाल रेडियम लगाया जा रहा है। हाजी हारून ने कहा कि इसका मकसद यह है कि रात के अंधेरे में वाहनों की चपेट में आने से गौवंश को बचाया जा सके।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रात के समय गौवंश के गले में पड़े रेडियम लगे हुए बैंड पर वाहनों की लाइट पड़ने से चालक सतर्क हो जाएंगे, जिससे दुर्घटना टाली जा सकती है। हाजी हारून ने कहा कि जमीयत के इस अभियान को सरकार को प्रदेश भर में चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस सरकारी अभियान को आगे बढ़ाने में स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों का सहयोग भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन


हो रहीं दुर्घटनाएं
जमीयत उलेमा अध्यक्ष ने कहा कि सोमवार को रायसेन रोड पर आवारा मवेशी सड़कों पर होने की वजह से एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें कुछ युवाओं की जान चली गई। इससे पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। हाजी हारून ने कहा कि प्रदेश सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर गौवंश बचाने के प्रयास कर रही है, लेकिन लालची लोगों की वजह से यह प्रयास पूरे नहीं हो पा रहे हैं। सड़कों पर गौवंश की मौजूदगी शहर समेत प्रदेशभर में सांप्रदायिक तनाव के हालात भी बन रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से इन हालातों पर तत्काल उचित कार्यवाही और सकारात्मक परिणाम जैसे कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed