फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   International Yoga Day: An event was organized in Bhopal on Yoga Day, CM said- Yoga is India's ancient traditi

International Yoga Day: भोपाल में योग दिवस पर हुआ आयोजन, सीएम बोले-योग भारत की प्राचीन परंपरा और आज की जरूरत

Sat, 21 Jun 2025 09:03 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 21 Jun 2025 09:03 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भोपाल के अटल पथ पर शुक्रवार सुबह योगाभ्यास का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा और आज की जरूरत है।

विज्ञापन
International Yoga Day: An event was organized in Bhopal on Yoga Day, CM said- Yoga is India's ancient traditi
भोपाल के अटल पथ पर योगाभ्यास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल के अटल पथ पर शुक्रवार सुबह योगाभ्यास का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा विधायक रामेश्वर शर्मा ग्राम, विधायक भगवान दास सबनानी, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी भोपाल सांसद आलोक शर्मा समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।  इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा और आज की जरूरत है।
विज्ञापन






आत्मबल, मानसिक शांति और स्वस्थ जीवन का आधार
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने योग को आत्मबल, मानसिक शांति और स्वस्थ जीवन का आधार बताया और प्रधानमंत्री मोदी को योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद दिया। सीएम मोहन यादव ने इस साल की योग दिवस थीम ‘Yoga for One Earth, One Health’ पर बोलते हुए कहा कि यह केवल एक नारा नहीं बल्कि हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। “हम सबका स्वास्थ्य, पर्यावरण और भविष्य आपस में जुड़े हुए हैं। योग इन तीनों को संतुलित करने का सबसे असरदार तरीका है।
विज्ञापन



भारत के सभी प्रकार के प्राचीन ज्ञान से दुनिया हो रही परिचित
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मेरी आप सबको बधाई। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता जा रहा है, भारत के सभी प्रकार के प्राचीन ज्ञान व विज्ञान से दुनिया परिचित होती जा रही है। हमारे जीवन शैली से परिचित होती जा रही है। महर्षि पतंजलि और तमाम ऋषि परंपराओं की अनुपम देन जो वसुदेव कुटुंबकम तक ले जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-प्रदेश में आज होगी भारी बारिश, 6 जिलों में ऑरेंज, 49 में यलो अलर्ट जारी,अगले 4 दिन बदला रहेगा मौसम



सुबह 6 डाइवर्ट रहे रूट 
इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने सुरक्षा और सुगमता के लिहाज से ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया था। शुक्रवार सुबह 6 बजे से अटल पथ और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रही। यातायात पुलिस के अनुसार कार्यक्रम स्थल के आसपास रोशनपुरा चौराहा, अपैक्स बैंक तिराहा और माता मंदिर मार्ग जैसे मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव अधिक रहने की संभावना थी। इन स्थानों पर लोक परिवहन साधनों और भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया।

यह भी पढ़ें-अमर उजाला संवाद पहली बार मध्य प्रदेश में, 26 जून को भोपाल में जुटेंगी हस्तियां
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed