फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Indore molestation case: Sarang said it was a shameful incident, the culprits would be severely punished; Shar

इंदौर छेड़छाड़ कांड: सारंग बोले-शर्मनाक घटना, दोषी को मिलेगी सख्त सजा; शर्मा ने कहा NSA के तहत होगी कार्रवाई

Sat, 25 Oct 2025 07:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 25 Oct 2025 07:02 PM IST
सार

इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़ की घटना पर मध्य प्रदेश सरकार सख्त हैं। इसको लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ी कार्रवाई और  विधायक रामेश्वर शर्मा ने NSA और सार्वजनिक जुलूस निकालने की बात कही हैं। 
 

विज्ञापन
Indore molestation case: Sarang said it was a shameful incident, the culprits would be severely punished; Shar
मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में महिला क्रिकेट विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ की घटना पर मध्य प्रदेश सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री विश्वास सारंग ने इसे बेहद शर्मसार करने वाली हरकत बताया। वहीं, विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपराधी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाने और सार्वजनिक जुलूस निकालने की बात कही। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि घटना बेहद शर्मसार करने वाली है, अकील नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हमारी परंपरा अतिथि देवों भव की है, इस तरह की हरकत का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। प्रशासन ने तुरंत सख्त कार्रवाई की है, ऐसी कार्रवाई होगी जिसकी नजीर प्रस्तुत हो। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके निर्देश दिए हैं। दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  MP News: वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने निरस्त किया मेहरा का टेंडर, नए सिरे से जारी हुई निविदा

ऐसा इलाज होगा कि पुरखे भी दल जाएंगे 
इस बीच विधायक और पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ी के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। मोहन यादव जी की सरकार ने तत्काल कार्यवाही करते हुए अपराधी अकील को पकड़ा है। अकील पर NSA की कार्यवाही की जाएगी सार्वजनिक जुलूस भी निकाला जाएगा। इंदौर जो साफ़ सफाई और संस्कार के लिए दुनिया में पहचाना जाता है उस इंदौर को बदनाम करने की साजिश अकील ने की है। निश्चित रूप से बेटी ऑस्ट्रेलिया की हो या इंग्लैंड की उसकी सुरक्षा की गारंटी हमारी है। अकील का ऐसा इलाज होगा कि उसके पुरखे भी दहल जाएंगे। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मैं कट्टरपथी मुसलमानों से कहना चाहता हूं कि देश की छवि बिगाड़ने में क्यों लगे हुए हो। कोरोना में तुम डॉक्टर पर थूकते थे। 

ये भी पढ़ें- MP News: सांसद VD शर्मा न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, MP से अकेले सांसद

पुलिस ने छह घंटे में आरोपी को पकड़ा 
बता दें  इंदौर में शनिवार सुबह ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ियों के साथ एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी बयान में पुष्टि की गई कि खिलाड़ी होटल से निकटवर्ती कैफे की ओर जा रही थीं, जब आरोपी अकील खान ने उनका पीछा किया और अनुचित तरीके से छुआ। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयानों और बाइक नंबर के आधार पर अकील को महज छह घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed