{"_id":"66bcc11c4248f466460739ac","slug":"independence-day-all-india-mushaira-in-bhopal-there-will-be-great-celebration-of-independence-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Independence Day: आजादी के जश्न को यादगार बनाने में जुटा शहर, अखिल भारतीय मुशायरा भी जमाएगा रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Independence Day: आजादी के जश्न को यादगार बनाने में जुटा शहर, अखिल भारतीय मुशायरा भी जमाएगा रंग
Wed, 14 Aug 2024 08:07 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 14 Aug 2024 08:07 PM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड एवं राष्ट्रीय एकता समिति अखिल भारतीय मुशायरे का आयोजन कर रही है। देशभर के ख्यातनाम शायरों से सजी यह महफिल भेल के पिपलानी में सजेगी। इसमें कई नामी शायर शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश विधानसभा भवन पर विद्युत सज्जा की गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंत्रालय से लेकर सरकारी दफ्तर तक रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे हैं। तिरंगा यात्रा से लेकर विभिन्न आयोजनों से भी राजधानी भोपाल ओतप्रोत है। सरकारी आयोजनों से हटकर कई संस्थाएं और छोटे संगठन भी आजादी के इस खास दिन को यादगार बनाने में जुटे दिखाई दे रहे हैं। 15 अगस्त की रौनक कई दिनों पहले से जारी है और यह जश्न आगे भी निरंतर रहने की उम्मीद की जा रही है।
स्वतंत्रता दिवस पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड एवं राष्ट्रीय एकता समिति अखिल भारतीय मुशायरे का आयोजन कर रही है। देशभर के ख्यातनाम शायरों से सजी यह महफिल भेल के पिपलानी में सजेगी। इस मुशायरा महफिल में नवाज देवबंदी, अजहर इकबाल, डॉ नुसरत मेहदी, विजय तिवारी, अकबर ताज, सूफियान काजी जैसे दिग्गज शायर अपने कलाम पेश करेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए श्रोताओं को अपना आधार कार्ड साथ लेकर जाना होगा।
एक शाम बुजुर्गों के नाम
संस्था एनएसपीआर इंडिया ने आजादी पर्व को उन बुजुर्गों के साथ मनाने की तैयारी की है, जो अपनों से तिरस्कृत और अलग थलग वृद्धा आश्रम में जीवन यापन कर रहे हैं। संस्था के आमिर अल्वी ने बताया कि शाहजहानाबाद स्थित आसरा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के आजादी उत्सव मनाया जाएगा। 15 अगस्त को होने वाले इस कार्यक्रम में गीत, संगीत और मनोरंजन के कई कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
सर्वधर्म झंडा रोहण
सर्वधर्म सद्भावना मंच ने भी इस 15 अगस्त को ध्वजारोहण कार्यक्रम करने की तैयारी की है। पूर्व सांसद अजय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य में होने वाला यह कार्यक्रम शहीद नगर में होगा। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट कलीम खान ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी धर्मों के धर्मगुरु और विशिष्ठजन शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सर्वधर्म के इस आयोजन में हाजी मोहम्मद हारून, लज्जा शंकर हरदेनिया, फादर डॉ आनंद मुतुंगल, पंडित महेंद्र शर्मा, शाक्य पुत्र भंते सागर, ज्ञानी दलीप सिंह, राजेंद्र कोठारी, प्रो मनोज जैन, शेख मुर्तुजा, रेखा सोनी आदि मौजूद रहेंगे।