फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   In Piplani area, the dead body of the newborn was scratched by the dogs

Bhopal: पिपलानी क्षेत्र में कुत्तों ने नोंचा नवजात का शव, बिन ब्याही मां द्वारा फेंकने की आशंका

Fri, 28 Jul 2023 08:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 28 Jul 2023 08:50 PM IST
सार

भोपाल में कुत्तों द्वारा एक नवजात का शव नोंचे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुत्तों ने नवजात का धड़ और एक पंजा पूरी तरह से खा लिया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
In Piplani area, the dead body of the newborn was scratched by the dogs
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर में गुरुवार रात झाड़ियों में कुत्तों द्वारा एक नवजात का शव नोंचे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नवजात को झाड़ियों में जिंदा फेंका गया था या मृत यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


झाड़ियों में कुत्तों के भौंकने के बाद सड़क से निकल रहे लोगों ने देखा तो नवजात का शव था। कुत्तों ने नवजात का धड़ और एक पंजा पूरी तरह से खा लिया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद नवजात बच्ची को फेंकने वाले का सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि आशंका है कि बिन ब्याही युवती ने अनचाहे गर्भ को जन्म देने के बाद फेंका होगा। पीएम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होने की संभावना है। थाना प्रभारी ने बताया कि शहर कि अस्पतालों से हाल ही में जन्म लेने वाली बच्चियों की जानकारी मांगी गई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नवजात को मृत होने के बाद फेंका गया था या जिंदा फेंका था। आनंद नगर में रहने वाले कुछ लोगों से यहां के छात्रावास और आसपास की कॉलोनियों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं-युवतियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed