फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   IAS Transfers: State government transferred 12 IAS, changed collectors of 6 districts

IAS Transfers: राज्य सरकार ने किए 12 आईएएस के तबादले, 6 जिलों के कलेक्टर बदले

Sat, 09 Mar 2024 11:12 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 09 Mar 2024 11:12 PM IST
सार

राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। शनिवार देर रात आदेश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
IAS Transfers: State government transferred 12 IAS, changed collectors of 6 districts
वल्लभ भवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें 6 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।
विज्ञापन


सरकार ने रतलाम कलेक्टर भास्कर लक्षकार को राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का एमडी बनाया है। विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को राज्यपाल का अपर सचिव बनाया है। वहीं, राज्यपाल के उपसचिव स्वरोचिष सोमवंशी को सीधी जिले का कलेक्टर बनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव धरणेन्द्र जैन को उमरिया कलेक्टर बनाया है। अपर आयुक्त राजस्व उज्जैन संभाग राजेश बाथम को रतलाम कलेक्टर बनाया है।
विज्ञापन


दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल को जॉइंट कंट्रोलर फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन, सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय को कर्मचारी चयन मंडल का संचालक बनाया है। नीमच अपर कलेक्टर नेहा मीणा झाबुआ की कलेक्टर होंगी। कलेक्टर झाबुआ तन्वी हुड्डा अब मप्र वित्त निगम इंदौर में एमडी होंगी। कलेक्टर उमरिया बुद्धेश वैद्य को विदिशा कलेक्टर, उप सचिव मुख्यमंत्री सुधीर कुमार कोचर को दमोह कलेक्टर बनाया गया है। भिंड जिला पंचायत मनोज सरियाम अपर आयुक्त सह पंजीयक सहकारी संस्थाएं भोपाल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed