{"_id":"68b15b552f5cf0b106005386","slug":"ias-association-angry-over-bhind-case-organization-reprimanded-mla-kushwaha-said-your-behavior-is-against-t-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिंड कलेक्टर विवाद: भाजपा संगठन ने विधायक नरेंद्र कुशवाह को लगाई फटकार-कहा,आपका व्यवहार पार्टी लाइन के विपरीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिंड कलेक्टर विवाद: भाजपा संगठन ने विधायक नरेंद्र कुशवाह को लगाई फटकार-कहा,आपका व्यवहार पार्टी लाइन के विपरीत
Fri, 29 Aug 2025 02:34 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:34 PM IST
सार
भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और भाजपा विधायक नरेंद्र कुशवाह के बीच हुए विवाद को भाजपा संगठन ने गंभीरता से लिया है। भोपाल में हुई बैठक में संगठन ने विधायक को कड़ी चेतावनी दी और कहा कि उनका आचरण पार्टी लाइन के विपरीत है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारी विधायक नरेंद्र कुशवाह से बातचीत करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और भाजपा विधायक नरेंद्र कुशवाह मामले को भाजपा संगठन ने भी गंभीरता से लिया है। विधायक कुशवाह को शुक्रवार को भोपाल तलब किया गया। संगठन महामंत्री के निवास पर हुई बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद थे। बैठक में विधायक कुशवाह के व्यवहार को गंभीर मानते हुए कड़ी चेतावनी दी गई। संगठन ने साफ कहा कि उनका व्यवहार पार्टी लाइन के विपरीत है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं होगा। बता दें कि विधायक कुशवाह अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर निवास पर पहुंचे थे। उन्होंने किसानों को खाद नहीं मिलने का मुद्दा उठाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। वहीं, कलेक्टर ने विधायक की ओर अंगुली दिखाते हुए कहा कि जिले में रेत चोरी नहीं चलने दी जाएगी। इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई और वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया।
ये भी पढ़ें- Gwalior News: रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में परोसे जाएंगे चंबल के मशहूर व्यंजन, बिना प्याज-लहसुन पकेगा भोजन
कलेक्टर का मोबाइल छीना
यह भी बताया जा रहा है कि पूरे मामले का वीडियो बनाते समय विधायक ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का मोबाइल छीन लिया था। विधायक ने कलेक्टर का साढ़े तीन घंटे तक मोबाइल अपने पास रखा और पुलिस अधिकारियों के निवेदन के बाद वापस लौटाया था। हालांकि कलेक्टर की तरफ पुलिस को अब तक कोई शिकायत इस संबंध में नहीं दी गई हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: प्रदेश में तीन दिवसीय खेल गतिविधियों का आयोजन आज से, सीएम की उपस्थित में होगा हॉकी मैच
आईएएस ऐसोसिएशन भी नाराज
इस घटना के विरोध में आईएएस एसोसिएशन भी कलेक्टर के समर्थन में खड़ा हो गया है। उन्होंने मुख्य सचिव अनुराग जैन को मामले की जानकारी दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव ने मामले पर कहा कि यह दुर्व्यवहार चिंताजनक हैं। अधिकारियों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर मुख्य सचिव से हस्तक्षेप करने का निवेदन किया हैं।
ये भी पढें- MP News: ग्वालियर में दो दिवसीय रीजनल टूरिज्म कॉनक्लेव आज से, सीएम डॉ. यादव बोले- पर्यटन को मिलेगी नई दिशा
विधायक ने कर रही है अवैध रेत डंप
वहीं, जानकरी के अनुार कलेक्टर ने पूरे मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दे दी और उनके निर्देश के अनुसार कार्रवाई करने की चर्चा है। जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि विधायक और उनके समर्थकों ने अवैध रूप से रेत डंप की है। इसके खिलाफ भोपाल से माइनिंग की टीम आकर कार्रवाई करके की गई है। यह जब्त रेत जिला प्रशासन की मॉनीटरिंग में है। जिला प्रशासन अवैध रेत परिवहन करने वालों पर कार्रवाई कर रहा हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जिले में खाद संकट होने की बात से इंकार किया है।
ये भी पढ़ें- MP News: मप्र के मुख्य सचिव अनुराग जैन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब 2026 तक पद पर रहेंगे; सीएम ने दी बधाई
कलेक्टर की विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत
वहीं, कलेक्टर के खिलाफ अनुशासनहीनता करने के मामले की शिकायत विधायक नरेंद्र कुशवाह ने विधानसभा अध्यक्ष से करने की बात कही है। वहीं, विधायक का कहना है कि जिले में कलेक्टर किसानो को खाद का आवंटन ठीक से नहीं कर रहे है। जिसके पास एक बीघा जमीन है या 50 बीघा, उसको दो बोरी ही खाद मिल रहा है। विधायक ने कहा कि खाद संकट को लेकर ही वह कलेक्टर से बात करने गए थे, लेकिन वह भड़क गए और उन्होंने दूसरे आरोप लगा दिए। विधायक ने अवैध रेत परिवहन के आरोपों को नकार दिया।