फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   I.N.D.I.A.: The first rally of the opposition alliance India will be held in Bhopal in the first week of Octob

I.N.D.I.A.: विपक्षी गठबंधन इंडिया की पहली रैली अक्टूबर के पहले सप्ताह में भोपाल में होगी

Wed, 13 Sep 2023 07:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 13 Sep 2023 07:54 PM IST
सार

विपक्षी दलों के गठबंधन ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने एकजुट होकर लड़ने का एलान किया है।  विपक्षी गठबंधन चुनाव के पहले संयुक्त रैलियां आयोजित कर भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने की रणनीति पर काम कर रहा है।  

विज्ञापन
I.N.D.I.A.: The first rally of the opposition alliance India will be held in Bhopal in the first week of Octob
विपक्षी गठबंधन। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंडिया गठबंधन की पहली रैली अक्टूबर के पहले सप्ताह में भोपाल में होगी। बुधवार को विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की कॉऑर्डिनेशन की कमेटी की पहली बैठक हुई है। इसके बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में रैली करने का फैसला लिया है। पहली रैली अक्टूबर के पहले सप्ताह में भोपाल में आयोजित होगी। मध्य प्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले प्रदेश में विपक्षी गठबंधन की पहली रैली को ताकत दिखाने के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही रैली में साझा उम्मीदवारों को लेकर स्थिति भी साफ होने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन


केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने 28 विपक्षी पार्टियां गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के तहत एकजुट हो रही है। इंडिया की पटना, बैंगलुरू और मुंबई के बाद अब चौथी बैठक भोपाल में होने जा रही है। यहां अक्टूबर में विपक्षी की नेताओं की जनसभा आयोजित होगी। सूत्रों के मुताबिक मुंबई की बैठक में विपक्षी दलों ने भोपाल में बैठक आयोजित करने पर सहमति जताई थी। हालांकि दिल्ली को भी विकल्प के रूप में रखा था। अब बैठक अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में भोपाल में आयोजित करने पर सहमति बन गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

   
बता दें मध्य प्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने है। इसलिए भोपाल में होने जा रही पहली रैली को अहम माना जा रहा है। विपक्षी दलों के गठबंधन ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने एकजुट होकर लड़ने का एलान किया है।  विपक्षी गठबंधन चुनाव के पहले संयुक्त रैलियां आयोजित कर भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने की रणनीति पर काम कर रहा है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed