फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Horrific incident in Bhopal, when younger brother wore jeans, elder brother slit his throat

जींस के लिए हत्या: भोपाल में खौफनाक वारदात, छोटे भाई ने जींस पहना तो बड़े ने काट डाला गला, सोता रहा पिता

Mon, 26 May 2025 06:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 26 May 2025 06:43 PM IST
सार

भोपाल के भीमनगर में जींस पहनने को लेकर बड़े भाई ओमकार गिरी ने छोटे भाई विवेक की गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों वेटर थे। घटना रात तीन बजे हुई, पिता घर में मौजूद था लेकिन सूचना देर से दी गई। पुलिस ने आरोपी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Horrific incident in Bhopal, when younger brother wore jeans, elder brother slit his throat
छोटा भाई विवेक, और हत्या करने वाला बड़ा भाई ओमकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र के भीम नगर में एक दिल दहाला देने वाली घटना सामने आई है। छोटे भाई द्वारा बड़े भाई का जींस का पैंट पहनने के कारण वह इतना नाराज हुआ कि उसने अपने छोटे भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों भाई वेटर थे। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पिता की भूमिका की भी जांच कर रही है, क्योंकि घटना के समय पिता भी घर पर ही थे। 
विज्ञापन


अरेरा हिल्स पुलिस के अनुसार 55 वर्षीय मुन्ना गिरि भीम नगर में रहता है और मूलतः उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला है। उसके साथ 22 वर्षीय बेटा ओमकार गिरि और 19 वर्षीय विवेक गिरि भी रहता है। ओमकार गिरि के जींस के  पैंट व अन्य कपड़े कभी कभार छोटा भाई विवेक गिरि पहन लेता था। रविवार रात भी विवेक ने अपने बड़े भाई का जींस का पैंट पहन लिया था। रात करीब दो बजे विवेक घर लौटा तो ओमकार ने देखा कि उसका पैंट पहन कर छोटा भाई गया था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में देर रात विवाद हुआ। इसी बीच करीब तीन बजे ओमकार ने छोटे भाई विवेक की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद ओमकार फरार हो गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शराब तस्करों को रोकने पर बदमाशों ने ठेकेदार पर चलाई अंधाधुंध गोलियां, चाचा-भतीजे की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल छोड़कर भाग रहा था आरोपी
सोमवार सुबह छह बजे पड़ोसियों ने थाने को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हुलिए के आधार पर आरोपी बड़े भाई ओमकार की तलाश कर रही थी, जिसे भोपाल रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया। पुलिस का तर्क है कि आरोपी भोपाल छोड़कर भागने की फिराक में रेलवे स्टेशन पहुंचा था। 

ये भी पढ़ें- शिक्षक को जिंदा जलाने का मामला, इटारसी का आरटीआई कार्यकर्ता गिरफ्तार, ब्लैकमेल करने की आशंका

पिता ने पुलिस को सूचना नहीं दी
डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि देर रात करीब दो बजे से दोनों भाइयों में विवाद हो रहा था। सुबह साढ़े पांच बजे के बाद पिता ने पड़ोसियों को हत्या किए जाने की सूचना दी। करीब तीन बजे के आसपास हत्या की गई। पिता का तर्क था कि वह सुबह जागे तब उसे हत्या किए जाने का पता चला। पुलिस पिता की भूमिका की भी जांच कर रही है, क्योंकि दोनों भाइयों में देर रात विवाद होता रहा और उसी झुग्गी में रहने वाले पिता की नींद न खुले, ऐसा संभव नहीं हो सकता। अगर पिता को हत्या की जानकारी रात में हुई तो उसने समय पर पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी? इस कारण पिता की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed