फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Horrific accident in Indore : Sonu told mother - I am going to friends birthday party, when returned he was wrapped in Kafan

इंदौर में भीषण हादसा : सोनू ने मां से कहा था-दोस्त की जन्मदिन पार्टी  में जा रहा हूं, लौटा तो कफन में लिपटा था

Wed, 24 Feb 2021 12:05 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 24 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Horrific accident in Indore : Sonu told mother - I am going to friends birthday party, when returned he was wrapped in Kafan
इंदौर में कार हादसे में मृत छह दोस्त - फोटो : Social Media
मध्यप्रदेश के इंदौर में सोमवार रात भयावह सड़क हादसे में छह दोस्तों की मौत हो गई। यह खबर मंगलवार सुबह जिसने भी सुनी वह सन्न रह गया। हादसे में मारे गए दोस्तों के क्षत-विक्षत हो चुके थे। इन दोस्तों में शामिल सोनू जाट ने घर से निकलने से पहले अपनी मां से कहा था - 'मां मैं दोस्त की जन्मदिन की पार्टी मनाने जा रहा हूं। मेरे लिए खाना मत बनाना, आने में देर हो जाएगी।'  इसके बाद सोनू घर आया तो सही मगर कफन में लिपटा हुआ। जिसने भी सोनू के घर का यह नजारा देखा उसकी आंखें नम हो गईं।  
विज्ञापन


मृतकों में दो चचेरे भाई शामिल
सोमवार रात करीब एक बजे छह दोस्तों की कार इंदौर के एबी रोड पर खड़े टैंकर में घुस गई। हादसे दो चचेरे भाइयों समेत छह युवकों की जान चली गई। मंगलवार सुबह इन सभी के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया और जब शव घर लाए गए तो इनके घरों के आसपास मातम पसर गया। 
विज्ञापन


मालवीय नगर से निकली तीन अर्थियां 
मालवीय नगर और भाग्यश्री नगर के हालात मार्मिक थे। मालवीय नगर से एक साथ तीन अर्थियां निकलीं और भमोरी मुक्तिधाम पहुंची। हादसे में मृत ऋषि भी यहीं अंतिम संस्कार हुआ। यहां कुल चार दोस्तों की अंत्येष्टि हुई। भाग्यश्री कॉलोनी के रहने वाले सुमित की भी मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर गए थे माता-पिता
हादसे में मृत सुमित के पिता अमर सिंह यादव मोहल्ले में ही किराना दुकान चलाते हैं। वह फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। उसके बड़े पापा का निधन हो गया था। इसके चलते मां गायत्री के साथ पिता कानपुर में अपने गांव गए हुए थे। हादसे में बेटे की मौत की जानकारी लगते ही रात में ही पिता कानपुर से निकल गए। 

सड़क हादसे में इन 6 लोगों की जान गई
ऋषि (19) पिता अजय पंवार पिता निवासी भाग्यश्री काॅलोनी।
गोलू उर्फ सूरज (23) पिता विष्णुदास निवासी मालवीय नगर।
छोटू उर्फ चंद्रभान रघुवंशी (25) पिता शैलेन्द्र रघुवंशी मालवीय नगर।
सोनू जाट (23) पिता दुलीचंद जाट निवासी आदर्श मेघदूत नगर।
सुमित (20) पिता अमरसिंह यादव निवासी भाग्यश्री कॉलोनी।
देव (20) पिता रामकुमार निवासी मालवीय नगर।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed