फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Home Minister Narottam Mishra's statement regarding Garba event, said- check the identity of the visitors

MP News: गरबा आयोजन को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान, कहा- पहचान पत्र जांचने के बाद ही दें प्रवेश

Tue, 27 Sep 2022 02:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 27 Sep 2022 02:28 PM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश में गरबा आयोजन को लेकर हाल ही में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि गरबा आयोजक पंडाल में आने वाले सभी लोगों का पहचान पत्र जांचे उसके बाद ही प्रवेश दें।

विज्ञापन
Home Minister Narottam Mishra's statement regarding Garba event, said- check the identity of the visitors
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश में गरबा आयोजन को लेकर हाल ही में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि गरबा आयोजक पंडाल में आने वाले लोगों के पहचान पत्र प्रवेश के पहले देखें। यह शक्ति की आराधना का पर्व है, मां की पूजा के दिन है। आई कार्ड देखना जरूरी है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो। पूजा के लिए सभी आ सकते हैं, मां की आराधना कर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रवेश से पहले पहचान पत्र देखें: गृहमंत्री
मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि नवरात्रि, मां दुर्गा की पूजा का त्योहार, हमारी आस्था का केंद्र है। ऐसे पवित्र अवसर पर शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए, आयोजकों को निर्देश दिया गया है कि वे आईडी कार्ड की जांच के बाद ही गरबा कार्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करें। 
विज्ञापन


संस्कृति मंत्री ने दिया था सुझाव
बता दें, प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने बीते आठ सिंतबर को सुझाव दिया था कि नवरात्रि उत्सव के दौरान राज्य में गरबा नृत्य स्थलों में पहचान पत्रों की जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति मिलनी चाहिए। इससे राज्य में "लव जिहाद" को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा था कि गरबा आयोजक अब सतर्क हैं। गरबा कार्यक्रम में आने वालों को पहचान पत्र लाना होगा। बिना पहचान पत्र के किसी को भी (अनुमति नहीं दी जानी चाहिए)। यह सभी के लिए सलाह है। गरबा लव जिहाद का जरिया बन गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस डूबता जहाज: मिश्रा 
कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर बनी स्थिति पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है, कोई अध्यक्ष बनना ही नहीं चाहता। किसी को जबरदस्ती अध्यक्ष बना दे तो अलग बात है। जब से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई है कोई ना कोई कांग्रेस छोड़ रहा है। पीएफआई की कार्रवाई को लेकर गृहमंत्री ने कहा कि चार लोग अब तक गिरफ्तार हुए हैं। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। कॉल डिटेल निकाली जा रही है। उनके संपर्क में और कौन लोग थे यह जांच की जा रही है। जांच के बिंदु निर्णय पर आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।


दिग्विजय के बयान पर पलटवार
नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के आरएसएस को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया और कहा कि संघ राष्ट्रवादी संगठन है, दिग्विजय सिंह के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। दिग्विजय सिंह की सोच जाकिर नाइक तक ही सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed