फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Home Minister Mishra said at the rally of India Alliance, the pride will be immersed in the pond of Bhopal.

I.N.D.I.A.: इंडिया गठबंधन की रैली पर बोले गृहमंत्री मिश्रा, भोपाल के ताल में होंगे घमंडिया ताजिए विसर्जित

Thu, 14 Sep 2023 10:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 14 Sep 2023 10:47 PM IST
सार

इंडिया गठबंधन की पहली रैली भोपाल में होने वाली है। इसी रैली पर आज मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा। उन्होंने कहा है कि भोपाल के ताल में घमंडिया ताजिए विसर्जित हो जाएंगे।
 

विज्ञापन
Home Minister Mishra said at the rally of India Alliance, the pride will be immersed in the pond of Bhopal.
नरोत्तम मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विपक्ष के इंडिया गठबंधन को घमंडिया ताजिया बताया है। उन्होंने कहा कि यह घमंडिया ताजिया भोपाल के ताल में विसर्जित होगा। नरोत्तम मिश्रा आज भोपाल विमानतल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए पहुंचे थे। यहां पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन पर निशान साधा। 
विज्ञापन


गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि यह विपक्षी कभी एक साथ हो ही नहीं सकते। ये बोलते कुछ हैं, करते कुछ हैं। इनका घमंडिया गठबंधन उसी दिशा में आगे बढ़ने वाला है, जैसे इंदिरा जी ने इमरजेंसी के दौरान प्रेस को कुचला था। 
विज्ञापन


भोपाल में होगी पहली रैली
बता दें कि विपक्षी दलों के गठबंधन "इंडिया" की बुधवार को दिल्ली स्थित शरद पवार के निवास पर हुई बैठक में संयुक्त रैली करने का निर्णय लिया गया है। यह गठबंधन की ये पहली रैली मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होगी। रैली अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही हो सकती है। इस रैली को प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। रैली की घोषणा के साथ ही कांग्रेस और प्रदेश में सक्रिय अन्य विपक्षी दल के नेता भी जोश में आ गए हैं। अपने अपने स्तर पर उन्होंने अभी से ही रैली की तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम का आना कर देता है आत्मविभोर
इधर प्रधानमंत्री के मध्य प्रदेश में आने को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उनका आना हमारे लिए सुखद है। उनका आना हमें आत्म विभोर कर देता है। वह जब भी आते हैं मध्य प्रदेश को सौगातें दे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed