फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Heavy rains occurred in 10 districts of the state including Indore, Ujjain, there will be rain in 26 districts

Weather: प्रदेश के इंदौर, उज्जैन समेत 10 जिलों में हुई तेज बारिश, 23, 24 को प्रदेश के 26 जिलों में होगी बारिश

Wed, 21 Aug 2024 09:32 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 21 Aug 2024 09:32 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है बुधवार को इंदौर उज्जैन समेत 10 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। वही मौसम विभाग ने आगे भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Heavy rains occurred in 10 districts of the state including Indore, Ujjain, there will be rain in 26 districts
भोपाल की बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून ट्रंप का साइक्लोनिक सर्कुलेशन की एक्टिविटी से मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। बुधवार को इंदौर उज्जैन समेत 10 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। वही मौसम विभाग ने आगे भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर राजधानी भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे हालांकि तेज बारिश नहीं हुई। इधर इंदौर में लगातार बारिश की वजह से बुधवार दोपहर उज्जैन में शिप्रा नदी में बाढ़ आ गई। चक्रतीर्थ श्मशान घाट तक नदी का पानी आ गया। यहां जल रही चिता आधी डूब गई। क्रियाक्रम कर रहे लोगों को शव छोड़कर ऊंचाई पर जाना पड़ा। बाद में कुछ लोग घुटनों तक भर चुके पानी में आगे बढ़े और दाह संस्कार की प्रक्रिया तेजी से पूरी की। 
विज्ञापन


बिजली के साथ भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार निवाड़ी ओरछा, टीकमगढ़, छतरपुर खजुराहो, श्योपुर, शिवपुरी, मंडला, कटनी, दमोह, मऊगंज, सीधी, डिंडोरी में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं मुरैना, ग्वालियर, दतिया रतनगढ़, पन्ना, उमरिया बांधवगढ़, रीवा, सिंगरौली, मैहर, जबलपुर भेड़ाघाट, सिवनी, बालाघाट, अशोकनगर, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, सागर में हल्की आंधी के साथ  नीमच, भिंड, शहडोल, अनुपपुर अमरकंटक, गुना, विदिशा, रायसेन, भोपाल बैरागढ़, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन महाकालेश्वर, धार, अलीराजपुर, खरगोन, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा में बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है।  
विज्ञापन


23 24 को भारी बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग की माने तो दो-तीन दिन बाद स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होगा जिससे पूरे प्रदेश में 22 और 23 अगस्त को झमाझम बारिश होगी। इस दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश के मुकाबले पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं। वही 22 अगस्त को जबलपुर संभाग मुरैना ग्वालियर पन्ना शिवानी और बालाघाट में तेज बारिश की संभावना है। वहीं भोपाल उज्जैन इंदौर जबलपुर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज चमक की स्थिति बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि लो प्रेशर एरिया के स्ट्रॉन्ग होने से 23 - 24 अगस्त को पूरे एमपी में बारिश होने के आसार हैं।  इन दोनों दिन प्रदेश के 26 जिलों में तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में कहां कितनी हुई बारिश 
मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बुधवार को सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 9 घंटे के अंदर टीकमगढ़ में सवा 2 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई । धार में पौने 2 इंच बारिश हुई। नौगांव में पौन इंच पानी गिर गया। गुना, इंदौर, पचमढ़ी, रतलाम, शिवपुरी, दमोह, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, उमरिया और बालाघाट जिलों में भी बारिश हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 22 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा पानी खरगोन और सागर में सवा 3 इंच गिरा। धार में 2 इंच, पचमढ़ी में सवा इंच, सतना में पौने 2 इंच, खजुराहो में सवा इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। भोपाल, जबलपुर, बैतूल, उज्जैन में पौन इंच के करीब पानी गिरा। गुना, नर्मदापुरम, इंदौर, आगर-मालवा, शाजापुर, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, दमोह, मंडला, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, बालाघाट, उमरिया जिलों में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed