फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Heavy Rain in MP: Schools will not open in many districts including Bhopal in view of heavy rain, order issued

Heavy Rain in MP: भारी बारिश को देखते हुए भोपाल-इंदौर सहित कई जिलों में नहीं खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी

Mon, 22 Aug 2022 10:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 22 Aug 2022 10:13 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से ये निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
Heavy Rain in MP: Schools will not open in many districts including Bhopal in view of heavy rain, order issued
मध्य प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कई जिलों के स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। कई जिलों में आदेश जारी कर बताया गया है कि ये आदेश सभी शासकीय, निजी स्कूलों पर लागू होगा। 
विज्ञापन


भोपाल जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में संचालित समस्त शासकीय अशासकीय नवोदय सीबीएसई से संबंधित समस्त प्राथमिक माध्यमिक हाई स्कूल हायर सेकेंडरी विद्यालय में दिनांक 23 अगस्त मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। भोपाल जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने बताया कि कलेक्टर के आदेश पर ये निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


रतलाम  में कक्षा पहली से 12वीं तक के समस्त विद्यालय में अवकाश घोषित किया गया है। इसी तरह देवास और उज्जैन में भी स्कूल बंद रहेंगे। विदिशा कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने जिले के सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों एवं कॉलेजों में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों के लिए मंगलवार 23 अगस्त का अवकाश घोषित करने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने 23 अगस्त मंगलवार को इंदौर ज़िले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार कल भी ज़िले में अधिक वर्षा की संभावना जताई गई है।  बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर सिंह ने कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक के सभी विद्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed