फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Haj News Government headquarters of whole country are in Delhi direction Haj Committee office has not changed

Haj News: सारे देश के सरकारी मुख्यालय दिल्ली में, नहीं बदली हज कमेटी दफ्तर की दिशा, जानिए क्या है मामला

Fri, 22 Nov 2024 04:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 22 Nov 2024 04:43 PM IST
सार

हज कमेटी ऑफ इंडिया का कार्यालय मुंबई में बसा हुआ है। हज मीटिंग्स और अन्य जरूरी कामों के निपटारे के लिए मंत्री से लेकर आला अधिकारियों के मुंबई दौड़ के हालात बदलने पर न कोई विचार किया जाता है।

विज्ञापन
Haj News Government headquarters of whole country are in Delhi direction Haj Committee office has not changed
हज कमेटी ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब 100 साल की उम्र पूरी करने जा रही हज कमेटी ऑफ इंडिया देश भर की शासकीय व्यवस्थाओं को धता दिखाती नजर आ रही है। आजादी के बाद से जहां देश के सभी सरकारी कार्यालयों के कार्यालय राजधानी दिल्ली में स्थित हैं। वहीं हज कमेटी ऑफ इंडिया का कार्यालय मुंबई में बसा हुआ है। हज मीटिंग्स और अन्य जरूरी कामों के निपटारे के लिए मंत्री से लेकर आला अधिकारियों के मुंबई दौड़ के हालात बदलने पर न कोई विचार किया जाता है और न ही बरसों पहले मुंबई में बनाए गए इस मुख्यालय की उस समय की स्थितियों पर कोई चर्चा की जाती है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हज कमेटी ऑफ इंडिया का गठन कमोबेश वर्ष 1927 में हुआ था। तत्कालीन मुस्लिम जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी वाली पहली हज कमेटी की औपचारिक बैठक 14 अप्रैल को हुई होना बताया जाता है। बताया जाता है कि इस पहली कमेटी में पहले अध्यक्ष मुंबई के तत्कालीन पुलिस आयुक्त डी हिली एस्क बनाए गए थे। मुंबई मुख्यालय पर हुई बैठक के बाद से यह क्रम अब करीब 97 बरस भी जारी है।
विज्ञापन


इसलिए बनाया था दिल्ली को मुख्यालय
सूत्रों का कहना है कि वर्ष 1927 में गठित हुई हज कमेटी ऑफ इंडिया का मुख्यालय मुंबई में बनाने की खास वजह थी। इस समय तक हाजियों की सऊदी अरब रवानगी पानी के जहाज से हुआ करती थी। देश के अन्य भागों के समुद्र तट से भी यह यात्रा होती थी, लेकिन मुंबई पोर्ट की विशालता और बड़े जहाजों की रवानगी के चलते मुंबई हज यात्रा का बड़ा सेंटर हुआ करता था। देश के अधिकांश हाजियों की रवानगी वाले इस शहर में ही हज कमेटी मुख्यालय भी इसी मंशा के साथ बनाया गया था, ताकि हज यात्रियों की कागजी खानापूर्ति आसानी से पूरी की जा सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई सफर को हुए 41 बरस
पानी के जहाज से हज सफर की विदाई होते हुए वर्ष 1983 से हवाई यात्रा के मार्फत सऊदी अरब पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। यह सफर मुंबई के साथ दिल्ली से भी शुरू हुआ था। इसके बाद बंगलौर (1986), चेन्नई (1987), कोलकाता (1998), कालीकट/कोचीन (2000) से भी हज के लिए हवाई सफर शुरू हो गया। इसके बाद इसका  दायरा बढ़ते हुए अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, श्री नगर, नागपुर, गया/पटना, औरंगाबाद, वाराणसी, इंदौर, रांची, मंगलौर, भोपाल, गोवा, विजयवाड़ा आदि शहरों से भी हाजियों के लिए फ्लाइट की सुविधा शुरू हो गई है।

अब मजबूरी दिल्ली से मुंबई दौड़ की
मंत्रालय से विभागीय अधिकारियों तक की जमावट दिल्ली में है। जबकि हज कमेटी ऑफ इंडिया का मुख्यालय मुंबई में अब तक बसा हुआ है। हज ऑपरेशन से दसों तरह की नीतियों के निर्धारण के लिए साल में कई बार मीटिंगों का दौर जारी रहता है। इन बैठकों का हिस्सा बनने के लिए विभागीय मंत्री से लेकर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों को दिल्ली से मुंबई की दौड़ लगाने की मजबूरी बनी रहती है। 


कमेटियों की दोहरी भागदौड़
मंत्री और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग स्तर के कामों के लिए देश भर की कमेटियों के पदाधिकारियों और अधिकारियों को कभी दिल्ली दौड़ लगाना पड़ती है। कभी हज कमेटी मुख्यालय से संबंधित कामों के लिए मुंबई भागना पड़ता है। एक ही स्थान पर सभी लोगों के मौजूद न होने से कई कामों को देरी भी होती है और कई काम प्रभावित होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed