फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Geeta Press: Digvijay said - Gandhi should give peace price to those who oppose Gandhi's ideas, it depends on

Geeta Press:दिग्विजय बोले- गांधी के विचारों का विरोध करने वाले को गांधी पीस प्राइस दे, यह ज्यूरी पर निर्भर है

Tue, 20 Jun 2023 06:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 20 Jun 2023 06:33 PM IST
सार

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गीता प्रेस देश की सबसे पुरानी प्रेस है। उस समय वह महात्मा गांधी के विचारों से सहमत नहीं थे। इस बात का उल्लेख जयराम रमेश जी ने किया है।

विज्ञापन
Geeta Press: Digvijay said - Gandhi should give peace price to those who oppose Gandhi's ideas, it depends on
दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर की गीता प्रेस को साल 2021 का गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस पर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। सीएम शिवराज, पूर्व सीएम उमा भारती और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है। दिग्विजय सिंह से ने कहा कि गांधी के विचारों का विरोध करने वाले को गांधी पीस प्राइस दें, यह ज्यूरी पर निर्भर है। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि गीता प्रेस देश की सबसे पुरानी प्रेस है। उस समय वह महात्मा गांधी के विचारों से सहमत नहीं थे। इस बात का उल्लेख जयराम रमेश जी ने किया है। अब गांधी पीस प्राइस उस प्रेस को दी जाए, जिसने गांधीजी की विचारधारा का विरोध किया है। यह तो ज्यूरी पर ही निर्भर करता है। 
विज्ञापन


सीहोर में दो पार्कों का नाम कार्तिकेय और कुणाल रखने पर भी दिग्विजय सिंह ने तंज कसा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू से बढ़कर कार्तिकेय हो गए है। यह गजब हो है कि कार्तिकेय पंडित जवाहर लाल नेहरू से बड़े नेता हो गए है। बता दें कांग्रेस ने बुदनी में दो पार्क के नाम बदलने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि पार्क का नाम पहले नेहरू पार्क था, जिसका नाम बदलकर कार्तिकेय किया गया। इस तरह एक अन्य पार्क का नाम बदलकर कुणाल किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed