फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Election 2023: Kamal Nath took a jibe at Shivraj's statement that he will miss him a lot, said - people wil

MP Election: शिवराज के 'बहुत याद आऊंगा' वाले बयान पर कमलनाथ का तंज, बोले-बहुत याद आएंगे उनके झूठ और घोषणाएं

Mon, 02 Oct 2023 02:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 02 Oct 2023 02:05 PM IST
सार

Kamal Nath On Shivraj Singh Chouhan पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला है। शिवराज ने सीहोर में कहा था कि मैं चला जाऊंगा, तब बहुत याद आऊंगा। इस पर कमलनाथ ने कहा कि उनकी झूठी घोषणाएं और झूठ बहुत याद आएंगे।

विज्ञापन
MP Election 2023: Kamal Nath took a jibe at Shivraj's statement that he will miss him a lot, said - people wil
शिवराज चौहान और कमलनाथ

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख कमलनाथ ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के 'जब चला जाऊंगा तब याद आऊंगा' वाले बयान पर मीडिया के पूछे सवाल पर प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने कहा कि बहुत याद आएंगे उनके झूठ और उनकी घोषणाएं। फिर लोग उन्हें बहुत याद करेंगे। उज्जैन की घटना से जुड़े सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश पूरे देश में कलंकित है। कुछ घटनाएं सामने आती हैं। हजारों घटनाएं सामने नहीं आती। जो क्षेत्र, जिले और ब्लॉक में ही सीमित रह जाती है। कानून-व्यवस्था चौपट है। यह अपना चौपट प्रदेश शिवराज जी ने बना दिया है।  

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सीहोर में विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान कार्यक्रम में उन्होंने संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि ऐसा भैया मिलेगा नहीं। जब मैं चला जाऊंगा तब बहुत याद आऊंगा। शिवराज के इस बयान के राजनीतिक गलियारों में मायने निकाले जा रहे हैं। भाजपा की तीन सूची जारी हो गई है। इसमें दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को टिकट दिया गया है। इसमें तीन नेता मुख्यमंत्री पद के दावेदार है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री शिवराज का तीन सूची में नाम नहीं आया है। इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नाथ बोले- बापू के जैसा दुनिया में कोई दूसरा व्यक्ति नहीं 
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मिंटो हॉल में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के समान विश्व में कोई दूसरा व्यक्ति नहीं है। बापू ने आज हमें स्वतंत्र बनाया। उनकी प्रेरणा, उनके मार्गदर्शन के लिए कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता पीछे खड़े रहते थे। आज उनकी मेहनत, त्याग, निष्ठा और परिश्रम का फल हमारे साथ है। आज सभी संकल्प लें कि हमारे कर्तव्य, सामाजिक मूल और संस्कृति के रक्षक बनें रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विधायक पीसी शर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed