फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   From tent city to adventure: Gandhisagar from September 12 and Kuno Forest Retreat from October 5, tourism wil

टेंट सिटी से एडवेंचर तक: 12 सितंबर से गांधीसागर और 5 अक्टू से कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट, टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान

Tue, 02 Sep 2025 05:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 02 Sep 2025 05:57 PM IST
सार

मध्य प्रदेश पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट और कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट का आयोजन किया जा रहा है। गांधीसागर का आयोजन 12 सितंबर से और कूनो का आयोजन 5 अक्टूबर से शुरू होगा। इन आयोजनों में पर्यटक न सिर्फ एडवेंचर और वेलनेस का अनुभव करेंगे, बल्कि स्थानीय संस्कृति, खानपान और हस्तशिल्प से भी जुड़ पाएंगे।

विज्ञापन
From tent city to adventure: Gandhisagar from September 12 and Kuno Forest Retreat from October 5, tourism wil
मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ईको-टूरिज्म और साहसिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से इस वर्ष दो बड़े आयोजनों की तैयारी कर रहा है। मंदसौर जिले में “गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट” का चतुर्थ संस्करण 12 सितंबर 2025 से और श्योपुर जिले में “कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट” का द्वितीय संस्करण 5 अक्टूबर 2025 से आयोजित होगा। इन आयोजनों के माध्यम से प्रदेश पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के साथ स्थानीय समुदायों को भी सशक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि गांधीसागर और कूनो जैसे फॉरेस्ट रिट्रीट सिर्फ पर्यटन आयोजन नहीं हैं, बल्कि ये प्राकृतिक धरोहर, सांस्कृतिक समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण को जोड़ने का प्रयास हैं। उन्होंने कहा कि गांधीसागर एडवेंचर टूरिज्म के लिए खास पहचान बना रहा है, जबकि कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट वेलनेस और वन्यजीव पर्यटन का हब बनने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक और पर्यटन के अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि ये आयोजन अनुभव-आधारित पर्यटन के बेहतरीन उदाहरण हैं। पर्यटक यहां ग्लेम्पिंग के साथ ही जल, थल और वायु आधारित गतिविधियों -जैसे पैरासेलिंग, पैरामोटरिंग, जेट स्की, हॉट एयर बैलूनिंग और जंगल सफारी का रोमांच उठाएंगे। साथ ही ऑल-सीजन टेंट सिटी, योग और वेलनेस सत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और हस्तशिल्प प्रदर्शनी पर्यटकों को स्थानीय जीवनशैली से जोड़ेंगी।
विज्ञापन


गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट एंड फेस्टिवल – 12 सितंबर से
चंबल नदी पर बने गांधीसागर डैम के बैकवाटर क्षेत्र में होने वाला यह आयोजन अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुका है।
यह होगा मुख्य आकर्षण:
- 50 लग्जरी ऑल सीजन टेंट सिटी
- पैरासेलिंग, पैरामोटरिंग, जेट स्की, ज़ोरबिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियां
- बोट सफारी, बोट स्पा और बटरफ्लाई गार्डन
- जंगल सफारी, नाइट वॉक और स्टार गेज़िंग
- स्थानीय व्यंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और हस्तशिल्प कार्यशालाएं
यह होगा लाभ-  इस आयोजन से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण और परंपराओं के प्रति नई पीढ़ी में जागरूकता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट एंड फेस्टिवल – 5 अक्टूबर से
चीतों के आने के बाद कूनो राष्ट्रीय उद्यान अब एक नए पर्यटन अध्याय का गवाह बनने जा रहा है।
यह होगा मुख्य आकर्षण:
- 25 लग्जरी टेंट्स वाली ऑल सीजन टेंट सिटी
- हॉट एयर बैलूनिंग, जंगल सफारी, नाइट वॉक और स्टार गेज़िंग
- योग, ध्यान और वेलनेस सत्र
- विलेज टूर, कला और लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम
- चीता इंटरप्रिटेशन सेंटर
यह होगा लाभ- कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय समुदायों को पर्यटन से आजीविका के नए अवसर भी देगा। यह आयोजन प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed