फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Former Madhya Pradesh CM Kamal Nath accused BJP of giving communal color to the election

MP News: कमलनाथ का भाजपा पर चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप, कहा- इनके ढोल की खुल गई पोल

Fri, 17 May 2024 01:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 17 May 2024 01:54 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया। उन्होंने कि  भाजपा शुरू से चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने और जनता को बुनियादी मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है। लेकिन, चुनाव में भाजपा के ढोल की पोल खुल गई है।

विज्ञापन
Former Madhya Pradesh CM Kamal Nath accused BJP of giving communal color to the election
कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में भले ही लोकसभा चुनाव 2024 के सभी चार चरणों की वोटिंग पूरी हो गई, लेकिन नेताओं की जुबानी जंग जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ लगातार सोशल साइट एक्स के माध्यम से भाजपा पर हमलावर है। नाथ हर दिन कुछ न कुछ एक्स (ट्वीट) कर खबरों में बने रहते हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा के ढोल की पोल खुल गई है। भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने और जनता को बुनियादी मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है। लेकिन, जनता शिक्षा, रोज़गार, महंगाई और विकास जैसे बुनियादी मुद्दों पर टिकी हुई है। यह चुनाव देश की जनता की जागृति की अद्भुत मिसाल है। जनता को समझ में आ गया है कि देश का विकास मतलब जन-जन का विकास होता है। 

विज्ञापन


कमलनाथ ने अपने आगे लिखा कि अब भारत के 140 करोड़ लोगों को अच्छी तरह समझ आ गया है कि देश के विकास का मतलब जन-जन का विकास होता है। यह विकास तब तक नहीं हो सकता, जब तक नौजवान को रोजगार, किसानों को फसल का उचित मूल्य, महिलाओं को आर्थिक सहायता, व्यापारी को व्यापार करने का अनुकूल माहौल और समाज के वंचित वर्ग को बराबरी की हिस्सेदारी नहीं मिलती।
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा है कि कांग्रेस के न्याय पत्र ने देश के नागरिकों में नई आशा और ऊर्जा का संचार किया है।  चुनाव के पहले चार चरणों में मतदाता कांग्रेस के पक्ष में आए हैं और बाकी के तीन चरण में उससे भी ज्यादा समर्थन कांग्रेस पार्टी को देने वाले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed