फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Fire broke out in a tent godown due to the spark of firecrackers left on Chhath in bhopal

Bhopal News: छठ पर छूटे पटाखों की चिंगारी से टेंट गोदाम में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक

Mon, 31 Oct 2022 02:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 31 Oct 2022 02:05 PM IST
सार

करीब दो घंटे तक आग धधकती रही। आग लगने से टेंट कारोबारी का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टेंट गोदाम में आग लगने के बाद जहां आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं।

विज्ञापन
Fire broke out in a tent godown due to the spark of firecrackers left on Chhath in bhopal
भोपाल में टेंट गोदाम में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी अवधपुरी में सोमवार सुबह एक टेंट गोदाम में आग लग गई। हादसा टैगोर नगर फेज-2 में हुआ। दरअसल, छठ पूजन के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। पटाखे चल रहे थे। इसकी चिंगारी से आग लगने की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि शॉर्ट सर्किट भी आग का कारण हो सकता है। जांच के बाद साफ होगा कि आग कैसे लगी। टेंट गोदाम में रखा पूरा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। 
विज्ञापन

 
 सोमवार सुबह 7 बजे टेंट गोदाम में आग लगने से हडक़ंप मच गया। अवधपुरी, छोला समेत अन्य फायर स्टेशनों से तुरंत दमकलें मौके पर पहुंचीं। आग ने तब तक भीषण रूप ले लिया था। आग की लपटें कई फीट ऊंची उठ रही थीं। करीब दो घंटे तक आग धधकती रही। आग लगने से टेंट कारोबारी का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टेंट गोदाम में आग लगने के बाद जहां आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं। दूर से ही धुएं का गुबार नजर आ रहा था। बताते हैं कि जिस यह आग की घटना हुई कॉलोनी में बने कुंड में छठ पूजा के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। वहीं, घरों की छतों पर भी लोग जमा थे। इसी बीच आग लगने से हडक़ंप मच गया। मौके पर भी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। टेंट गोदाम रहवासी इलाके में है। इसमें आग लगने से रहवासियों में भी दहशत फैल गई। उन्होंने गोदाम को लेकर विरोध भी जताया। बताया जाता है कि यह गोदाम अवैध तरीके से बनाया गया है। इसे लेकर भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed