फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Family fight of politics: BSP candidate Kankar Munjare told Congress MLA wife - campaign by staying away from

सियासत की फैमिली फाइट: बसपा प्रत्याशी कंकर मुंजारे कांग्रेस MLA पत्नी से बोले- मेरे घर से दूर रहकर करें प्रचार

Sat, 30 Mar 2024 06:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 30 Mar 2024 06:48 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में बालाघाट से बसपा प्रत्याशी कंकर मुंजारे और कांग्रेस से विधायक उनकी पत्नी अनुभा मुंजारे के बीच सियासी लड़ाई शुरू हो गई है। दोनों एक ही घर में रहकर अलग-अलग पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस पर कंकर मुंजारे ने उनकी पत्नी को 19 अप्रैल तक उनके घर से दूर रहकर कांग्रेस का प्रचार करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Family fight of politics: BSP candidate Kankar Munjare told Congress MLA wife - campaign by staying away from
पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को दो साल कारावास की सजा सुनाई गई है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश की बालाघाट लोकसभा सीट पर निर्दलीय सांसद और दो बार के विधायक कंकर मुंजारे बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी पत्नी अनुभा मुंजारे बालाघाट से ही कांग्रेस की विधायक हैं। अब दोनों के सामने अजीब सी स्थिति है। विधायक पत्नी कांग्रेस प्रत्याशी के सम्राट सिंह के लिए वोट मांग रही हैं। इस पर बसपा से चुनाव लड़ रहे उनके पति कंकर मुंजारे नाराज हैं। उन्होंने विधायक पत्नी को उनके घर से दूर रहकर कांग्रेस का प्रचार करने को कहा है। कंकर मुंजारे ने कहा कि एक ही घर में रहकर अलग-अलग पार्टी का प्रचार सिद्धांत के खिलाफ है। वे उसूलों की राजनीति करते हैं। वे ढोंग वाला काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने नहीं दिया टिकट
बता दें कंकर मुजारे कांग्रेस से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने उनको टिकट नहीं दिया। इसको लेकर उनकी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी से बातचीत भी हुई थी। कांग्रेस ने बालाघाट से जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरस्वार को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, भाजपा से भारती पारधी मैदान में हैं। कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे अपनी पार्टी के प्रत्याशी के लिए वोट मांग रही हैं। इसको लेकर अब सियासत की लड़ाई पति और पत्नी के बीच आ गई है।
विज्ञापन


रेत का मुद्दा क्यों नहीं उठाया
कंकर मुंजारे ने अपनी पत्नी और कांग्रेस समेत दूसरे नेताओं पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बालाघाट में रेत का इतना बड़ा मुद्दा था, लेकिन उसे ना तो अनुभा ने उठाया ना ही किसी कांग्रेस के नेता ने उठाया। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में 31 सौ रुपए धान और 27 सौ रुपए गेहूं के लिए देने की बात कही थी। 400 रुपए का गैस सिलेंडर। इन मुद्दों को क्यों नहीं उठाया। कंकर मुजारे ने आरोप लगाया कि इनकी भाजपा से सेटिंग हो गई कि इन मुद्दों को नहीं उठाना है। इनके बीच साठगांठ हो गई है। उन्होंने कांग्रेस पर ढोंग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब भाजपा से मिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट देने पर भी उठाया सवाल
कंकर मुंजारे ने बालाघाट से कांग्रेस प्रत्याशी सम्राट सिंह सरस्वार के चयन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह सब मिले हुए हैं। राहुल गांधी पिछड़े वर्ग की बात करते हैं और यहां अगड़े को ला रहे हैं। जिनकी संख्या मुट्ठीभर है। उन्होंने कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में पांच हजार से ज्यादा जनसंख्या नहीं होगी। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार को डमी बताया। उन्होंने कहा कि बालाघाट में मुकाबला मेरा और भाजपा का है। कांग्रेस का प्रत्याशी तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed