{"_id":"66e561d0acaf8abfa5099e4b","slug":"fake-railway-board-vigilance-inspector-reached-rani-kamlapati-railway-station-railway-ticket-inspector-team-c-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp news: रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचा फर्जी रेलवे बोर्ड सतर्कता निरीक्षक, रेलवे टिकट निरीक्षक दल ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp news: रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचा फर्जी रेलवे बोर्ड सतर्कता निरीक्षक, रेलवे टिकट निरीक्षक दल ने पकड़ा
Sat, 14 Sep 2024 03:53 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sat, 14 Sep 2024 03:53 PM IST
सार
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन में एक व्यक्ति खुद को रेलवे बोर्ड का निरीक्षक बताकर VIP सुविधाओं का लाभ उठाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन टिकट निरीक्षक दल की सूझबूझ से उसकी साजिश का पर्दाफाश हो गया।
विज्ञापन
फर्जी रेलवे बोर्ड सतर्कता निरीक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर रेलवे टिकट निरीक्षक दल की सतर्कता ने एक फर्जी रेलवे बोर्ड सतर्कता निरीक्षक को रंगे हाथों पकड़ लिया। यह व्यक्ति खुद को रेलवे बोर्ड का निरीक्षक बताकर VIP सुविधाओं का लाभ उठाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन टिकट निरीक्षक दल की चौकस नजरों और सूझबूझ से उसकी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।
बोला गुप्त अभियान के लिए जाना है, चाय नाश्ता की करो व्यवस्था
यह व्यक्ति सीधे मुख्य टिकट निरीक्षण कार्यालय पहुंचा और दावा किया कि वह रेलवे बोर्ड का सतर्कता निरीक्षक है। उसने कहा कि उसे ट्रेन संख्या 19484 बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस से अहमदाबाद में एक गुप्त अभियान के लिए जाना है और तब तक उसके लिए VIP रेस्ट रूम खोला जाए। VIP रूम में ठहरने के बाद, इस व्यक्ति ने सुविधाओं जैसे चाय, नाश्ता और भोजन की मांग की।
उसकी हरकतें देख टिकट निरीक्षक को हुआ शक
मुख्य टिकट निरीक्षक अनिरुद्ध सोनी को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ। उन्होंने उसका नाम पूछा, चुपके से उसकी तस्वीर ली और रेलवे बोर्ड सतर्कता विभाग तथा रेलवे केंद्रीय टिकट निरीक्षण टीम से इस व्यक्ति की सत्यता की पुष्टि के लिए संपर्क किया। दोनों जगह से पुष्टि हो गई कि यह व्यक्ति सतर्कता विभाग का हिस्सा नहीं है। तत्काल, मुख्य टिकट निरीक्षक अनिरुद्ध सोनी ने स्टेशन प्रबंधक, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले की सूचना दी। इसके बाद, उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
बड़े फर्जीवाड़े को किया नाकाम
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि टिकट निरीक्षण टीम की सतर्कता और सूझबूझ से इस बड़े फर्जीवाड़े को नाकाम किया गया। यह घटना रेलवे वाणिज्यिक विभाग, भोपाल की टीम की मुस्तैदी का प्रमाण है। भविष्य में भी इसी तरह की सतर्क कार्रवाइयों के माध्यम से फर्जी मामलों पर लगाम लगाई जाती रहेगी। इस कार्यवाही के दौरान स्टेशन प्रबंधक मनोज महापात्रा, मुख्य टिकट निरीक्षक अनिरुद्ध सोनी, मुख्य टिकट निरीक्षक अभय कुमार पांडे, टिकट परीक्षक सूर्य प्रकाश शर्मा,टिकट परीक्षक पूनम लाड़िया मौजूद रहे।