फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Exclusive: Prahlad Patel's Congress slammed, cornered over 'Mangalsutra' and 'OBC reservation for Muslims'

Exclusive: प्रहलाद पटेल की कांग्रेस को खरी-खरी, 'मंगलसूत्र' और 'मुसलमानों को OBC आरक्षण' पर घेरा

Wed, 01 May 2024 12:07 PM IST
Ravinder Bhajni रविंद्र भजनी
Updated Wed, 01 May 2024 12:07 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने खास बातचीत में दावा किया कि कांग्रेस पिछड़ों के आरक्षण में मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है। राज्यों को स्वेच्छाचारिता का अवसर दिया। इसी का नतीजा है कि नेता पार्टी छोड़-छोड़कर जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Exclusive: Prahlad Patel's Congress slammed, cornered over 'Mangalsutra' and 'OBC reservation for Muslims'
मंत्री प्रहलाद सिंह का विशेष साक्षात्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने दावा किया है कि प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। कमल खिलेगा। महाकौशल क्षेत्र के बड़े नेताओं में शुमार पटेल ने यह भी कहा कि छिंदवाड़ा में नकुल नाथ का भाग्य ईवीएम में कैद हो चुका है। चार जून को नतीजे आएंगे तो वहां भी इस बार कमल खिलने वाला है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


मध्य प्रदेश के मंत्री प्रहलाद पटेल ने अमर उजाला से खास बातचीत में दावा किया कि पहले दो चरणों में मतदान कम होने की वजह गर्मी और वैवाहिक कार्यक्रम तो थे ही, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वोटर्स की निष्क्रियता भी थी। हमने तो अपने वोटरों से वोट डलवाए, कांग्रेस ऐसा नहीं कर सकी। पढ़िये उनसे बातचीत के मुख्य अंशः 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Exclusive: नरोत्तम मिश्रा का दावा- शादी-ब्याह और गर्मी ने गिराया मतदान, अब तीसरे चरण में आएगा सुधार

मध्य प्रदेश में दो चरणों के मतदान के बाद भाजपा की क्या स्थिति है? 
  • प्रहलाद पटेलः मध्य प्रदेश में दो चरणों का मतदान शांतिपूर्वक रहा है। बालाघाट जैसे नक्सल प्रभावित सीट पर भी शांतिपूर्वक मतदान हुआ है। मैं इसके लिए मतदाताओं का अभिनंदन करता हूं। मतदान का प्रतिशत जरूर कम हुआ है। सीधी में मतदान कम हुआ है। बालाघाट में तो पिछले चुनाव जितना ही मतदान हुआ है। इसके कारण भी बड़े साफ हैं। मौसम एक कारण है। मतदान की तिथि पर वैवाहिक उत्सव थे, इसका भी असर पड़ा है। तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण बात है कांग्रेस की निष्क्रियता। कांग्रेस का कार्यकर्ता होस्टाइल हो गया। उसका मतदाता भी होस्टाइल हो गया। उनका अपना एक वोटबैंक है, जो वोट डालने ही नहीं गया। भाजपा के कार्यकर्ता का जो लक्ष्य था, उसने वह काफी हद तक हासिल किया है। उनका इतना ही काम था कि अपने मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लेकर जाना है, उसमें वह पूरी तरह सफल रहे। 

मतदाता ही नहीं, कार्यकर्ता और अब तो प्रत्याशी ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं?
  • प्रहलाद पटेलः इस पर कांग्रेस को गंभीरता से विचार करना होगा। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अगर उनका उम्मीदवार नाम वापस लेता है तो इसका जवाब कांग्रेस को देना होगा। इसमें भाजपा को कुछ नहीं करना। हम तो चुनाव की प्रक्रिया में शामिल होने वाले लोग हैं। अब अगर कांग्रेस का उम्मीदवार ही नाम वापस ले लें तो इसका विचार उन्हें करना होगा। जवाब भी उन्हें ही देना होगा। कांग्रेस की नीतियां ही भ्रामक है। उनकी मंशा जनता जान गई है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरोप लगा रहे हैं कि मंगल सूत्र छीन लेंगे, मुसलमानों को आरक्षण देंगे? 
  • प्रहलाद पटेलः पिछड़ों के आरक्षण में आप मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हो। लेकिन पिछड़ा वर्ग आयोग को आपने कभी संवैधानिक मान्यता नहीं दी। राज्यों को स्वेच्छाचारिता का अवसर दिया। यह बातें अब दिखने लगी हैं। दूसरी पार्टी पर आरोप लगा रहे हो कि संविधान बदल देंगे। संविधान में सबसे अधिक परिवर्तन करने वाली कांग्रेस, आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस, पिछड़ों को आरक्षण न देने वाली कांग्रेस है। पिछड़ों को आरक्षण तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। कांग्रेस के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि इस देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का है। हमारे प्रधानमंत्री ने कहा कि इस देश की संपत्ति पर पहला हक गरीबों का है। यह सब भी लोगों तक और नेताओं तक पहुंच रहा है। कांग्रेस के नेता पार्टी के अंदर असहज हो रहे हैं। इसी का नतीजा है कि वह पार्टी छोड़-छोड़कर जा रहे हैं। 

कांग्रेस तो कह रही है कि उसके मेनिफेस्टो में मंगलसूत्र और मुसलमान शब्द है ही नहीं?
  • प्रहलाद पटेलः मनमोहन सिंह जी ने तो पहले ही पुष्ट किया है कि मैं अपने बयान पर कायम हूं। यह डायवर्शन है। कांग्रेस नकार दें कि उन्होंने नहीं कहा था। 1951 में तो बाबासाहब अंबेडकर ने कह दिया था कि नेहरू तुष्टिकरण के भाव से भरे हुए हैं। मुसलमानों के हितैषी हैं। यह आज की बात नहीं है। देश की आजादी के साथ ही उनकी भावना ऐसी ही रही है। यह बात अब देश के सामने आ रही है। 

प्रधानमंत्री मोदी को लेकर राहुल गांधी की भाषा पर सोशल मीडिया में खूब बहस हो रही है? 
  • प्रहलाद पटेलः मैं पूर्व प्रधानमंत्री अटल (बिहारी वाजपेयी) जी के समय से संसद में हूं। कोई कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष रहा हो, प्रधानमंत्री से 20 साल छोटा हो, और वह भाषा की मर्यादा भूल जाए तो इसे देश का मतदाता और लोकतंत्र कभी माफ नहीं करेगा। मुझे लगता है कि संवैधानिक स्थानों पर बैठे व्यक्तियों के प्रति, फिर चाहे वह जो भी हो, इस स्तरहीन भाषा पर सिर्फ निंदा करना काफी नहीं है। ऐसे लोगों को खामियाजा भुगतना होगा। 

इस बार मध्य प्रदेश में कितनी सीटें? छिंदवाड़ा में क्या होगा? 
  • प्रहलाद पटेलः पहले और दूसरे चरण में जबलपुर, रीवा, सागर और नर्मदापुरम में वोटिंग हो गई है। बैतूल की सीट पर तीसरे चरण में मतदान होगा। छिंदवाड़ा समेत पूरे महाकौशल में कमल खिलेगा। छिंदवाड़ा में परिवारवाद समाप्त होगा। वहां के लोगों ने यह तय कर लिया है। जहां तक नतीजों का सवाल है, चार तारीख तक सबको इंतजार करना होगा। मध्य प्रदेश में हमारा लक्ष्य 29 सीटों का है। हमारा मानना है कि हम सभी सीटों पर जीत रहे हैं। देश में भाजपा की सरकार बनेगी। डबल इंजिन की सरकार देश के विकास को रफ्तार देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed