फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Even after fine, there will be counseling for those who give wet and dry waste together

Bhopal: जुर्माने के बाद भी गिला सूखा कचरा एक साथ देने वालों की होगी काउंसलिंग, निगम ऐसे घरों को कर रहा चिह्नित

Sun, 12 May 2024 08:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 12 May 2024 08:07 PM IST
सार

Bhopal: भोपाल नगर निगम गिला-सीखा कचरा मिला कर एक साथ देने वालों से परेशान होकर एक नई पहल शुरू की है। ऐसे घरों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद सभी लोगों की काउंसलिंग की जाएगी।

विज्ञापन
Even after fine, there will be counseling for those who give wet and dry waste together
निगम ऐसे घरों को कर रहा चिह्नित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम भोपाल डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में गीला-सूखा एक साथ कचरा देने वालों से परेशान होकर नई पहल शुरू की है। ऐसे लोगों के घरों पर प्लस-माइनस के साथ क्रास के निशान लगाया जा रहा है और साथ ही इन घरों की लिस्टिंग की जा रही है। बाद में लोगों को काउंसलिंग की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले नगर निगम ऐसे कई घरों पर जुर्माना भी कर चुका है, इसके बावजूद लोग मानने को तैयार नहीं है। नगर निगम यह पहल सबसे पहले जोन क्रमांक एक में शुरू किया है।

विज्ञापन


अभी तक करीब में दो हजार घरों में सर्वे किया जा चुका है। इसमें 90 प्रतिशत घरों में प्लस और 10 प्रतिशत घरों में माइनस और क्रॉस के निशान लगाए गए हैं। अब माइनस और क्रॉस वाले घरों को चिन्हित करके रहवासियों की कॉउंसलिंग की जाएगी। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था पूरे शहर शुरू की जाएगी। अभी यह व्यवस्था जोन क्रमांक एक में आने वाले घरों से शुरु की गई है। यदि यह योजना सफल रही तो दूसरे जोन में भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


जुर्माने के बाद भी लोगों में नहीं आ रहा सुधार
राजधानी भोपाल में ज्यादातर लोग गीला-सूखा कचरा एक साथ दे रहे हैं। कई घरों में जुर्माना भी लगाया जा चुका है। इसके बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं है। अब नगर निगम नई पहल शुरू की है। अब देखना होगा राजधानी के रहवासियों पर कितना असर होगा। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसे घरों की लिस्टिंग की जा रही है, जिससे पता चल सके कि शत प्रतिशत कचरा उठाने में परेशानी कहां आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए जोन क्रमांक में स्थित सभी घरों का सर्वे किया जा रहा है, इसकी लिस्ट बनाई जा रही है। सर्वे की टीम कचरा वाहन के साथ जा रही है। जो कचरा अलग-अलग देते हैं, उनका नाम लिस्ट में लिखने के बाद घर पर प्लस के निशान लगा रहे हैं। जो कचरा नहीं देते, उनके नाम अलग रजिस्टर में लिखकर घर के सामने माइनस के निशान लगा रहे हैं। इसी प्रकार मिक्स कचरा देने वाले घरों के सामने क्रास के निशान लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed