{"_id":"6794dd9789509413fb08e8f1","slug":"esb-made-strong-arrangements-to-prevent-irregularities-in-examinations-now-four-companies-have-been-given-res-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ESB ने परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने किए पुख्ता इंतजाम, दो की जगह अब चार कंपनियों को दी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ESB ने परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने किए पुख्ता इंतजाम, दो की जगह अब चार कंपनियों को दी जिम्मेदारी
Sat, 25 Jan 2025 06:18 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sat, 25 Jan 2025 06:18 PM IST
सार
प्रदेश में 15 फरवरी से शुरू हो रही अलग-अलग विभागों के 15000 पदों पर भर्ती को लेकर कर्मचारी चयन बोर्ड (ईएसबी) ने तैयारी तेज कर दी है। इस बार भर्ती में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में 2025 में करीब 15000 पदों के लिए अलग-अलग विभागों में भर्ती की जाएगी। सभी विभागों के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड (ईएसबी) परीक्षा का आयोजन करेगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इन परीक्षाओं में कोई गड़बड़ी न हो इसे लेकर ईएसबी के अधिकारी विशेष ख्याल रख रहे हैं। परीक्षाओं की निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए चार एजेंसियां नियुक्त की हैं। यह सभी एजेंसियां अलग-अलग काम करेंगी।एक एजेंसी प्रश्न बैंक बनाएगी, दूसरी एग्जाम के दौरान सिंग्नल जाम करेगी, तीसरी सिक्योरिटी की जिम्मेदारी संभालेगी और चौथी एग्जाम कंडक्ट कराएगी।
अभी तक दो कंपनियां कर रही थी पूरा काम
जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक ईएसबी द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं की जिम्मेदारी दो एजेंसियों पर थी। लेकिन अब इन दोनों को हटा दिया गया है। 15 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग की परीक्षा कराने की जिम्मेदारी इन चारों एजेंसियों को दी गई है। गौरतलब है कि ईएसबी एक साल में औसतन 20 परीक्षाएं कराती है। इन परीक्षाओं में करीब 20 लाख तक अभ्यर्थी भाग लेते हैं।
अभ्यर्थियों का रिकॉर्ड रखेगी एजेंसी
ईएसबी द्वारा आयोजित परीक्षाएं ऑनलाइ ली जाती हैं। और अक्सर केंद्रों पर कंप्यूटर में गड़बड़ी के आरोप लगते रहे हैं। इस बार एजेंसी को परीक्षा केंद्र के कंप्यूटरों के ऑडिट का जिम्मा सौंपा गया है। इससे कंप्यूटर में अगर कोई गड़बड़ी होगी, तो उसका पता चल सकेगा। अधिकारियों के अनुसार, इस बार एग्जाम कंडक्ट कराने वाली एजेंसी हर अभ्यर्थी का रिकॉर्ड भी रखेगी। यह एजेंसी यह बता सकेगी कि किन-किन अभ्यर्थियों ने कितनी देर में कितने प्रश्न हल किए हैं।
विज्ञापन
15 विभागों में होगी भर्ती
साल 2025 में कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) 15 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करेगा। मंडल ने 15 परीक्षाओं का कैलेंडर भी जारी कर चुका है। जिसको अनुसार स्कूल शिक्षक, आईटीआई, वन, पुलिस, जेल, महिला-बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग शामिल हैं। 15 फरवरी से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो दिसंबर तक चलेगी।