फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Entry restricted on several roads in Bhopal during Diwali: Check these rules before heading out for shopping;

भोपाल में दिवाली पर कई रास्तों पर एंट्री बंद: शॉपिंग के लिए निकलने से पहले जान लें ये नियम, ट्रैफिक प्लान जारी

Wed, 04 Nov 2026 09:39 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 04 Nov 2026 09:39 AM IST
सार

भोपाल में 4 से 9 नवंबर तक दिवाली की खरीदारी को देखते हुए छह प्रमुख बाजारों में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। पुराने शहर में भीड़ बढ़ने पर कई वाहनों की एंट्री बंद होगी, 10 नंबर मार्केट में वन-वे रहेगा और बाजारों के पास निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने होंगे।

विज्ञापन
Entry restricted on several roads in Bhopal during Diwali: Check these rules before heading out for shopping;
ट्रैफिक प्लान जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली की खरीदारी के लिए भोपाल के बाजारों में निकलने वाले लोगों को इस बार बदले हुए ट्रैफिक प्लान के मुताबिक सफर करना होगा। बाजारों में भीड़ और जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने 4 से 9 नवंबर तक विशेष व्यवस्था लागू की है। जुमेराती, चौक बाजार, न्यू मार्केट, 10 नंबर मार्केट, एमपी नगर और बैरागढ़ में वाहनों की आवाजाही और पार्किंग के नियम बदले रहेंगे। पुराने शहर के बाजारों में भीड़ बढ़ने पर चार पहिया, तीन पहिया और लोडिंग वाहनों की एंट्री रोक दी जाएगी, जबकि 10 नंबर मार्केट में वन-वे व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन


पुराने शहर में इन पांच जगहों पर खड़े करें वाहन
जुमेराती और चौक बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों के लिए पांच पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। इनमें भोपाल टॉकीज चौराहे के पास बाल विहार ग्राउंड, मोती मस्जिद के सामने नगर निगम की मल्टीलेवल पार्किंग, कोतवाली थाने के दाईं ओर, भवानी चौक और मोती मस्जिद के बीच की जगह तथा भारत टॉकीज के पास सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान शामिल हैं। पुराने शहर के आंतरिक बाजारों में भीड़ बढ़ने पर चार पहिया, तीन पहिया और लोडिंग वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


10 नंबर मार्केट में इस रास्ते से मिलेगी एंट्री
10 नंबर मार्केट में 4 से 9 नवंबर तक जरूरत के अनुसार वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। वाहन वंदे मातरम चौराहे से बाजार में प्रवेश कर मार्केट तिराहे से नेशनल अस्पताल की ओर जा सकेंगे। साढ़े 10 नंबर स्टॉप से आने वाले वाहन भी मार्केट तिराहे से नेशनल अस्पताल की ओर जा सकेंगे। नेशनल अस्पताल से 10 नंबर मार्केट और 10 नंबर मार्केट से वंदे मातरम चौराहे की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। पार्किंग के लिए बिट्टन मार्केट, 10 नंबर मार्केट की नगर निगम पार्किंग और मनोहर डेयरी के पास की जगह निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यू मार्केट में जाम लगा तो बदलेगा रास्ता
न्यू मार्केट जाने वाले लोग टीटी नगर थाना चौराहे के पास मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन खड़े कर सकेंगे। यहां यातायात का दबाव बढ़ने पर रंगमहल चौराहे से थाना चौराहे और टीटी क्रॉस तिराहे से थाना चौराहे की ओर आने वाले वाहनों को मटका चौराहा और स्पोर्ट मार्ट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

एमपी नगर और बैरागढ़ में भी बदली पार्किंग व्यवस्था
एमपी नगर जोन-1 में खरीदारी के लिए आने वाले लोग मल्टीलेवल पार्किंग और निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल कर सकेंगे। बैरागढ़ में पंचानन चौराहे के पास मल्टीलेवल पार्किंग तय की गई है। नए ब्रिज निर्माण के कारण पीडब्ल्यूडी की ओर से तैयार किए जा रहे छोटे पार्किंग स्थलों पर भी ग्राहक कुछ समय के लिए वाहन खड़े कर सकेंगे।


यह भी पढ़ें-एमपी में मौसम का बड़ा बदलाव: आज पांच जिलों में बारिश, फिर बढ़ेगी ठंड, धनतेरस-दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम?


दुकानदारों के लिए भी समय तय
यातायात पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि दुकानों में सामान की लोडिंग और अनलोडिंग रात 12 बजे से सुबह 7 बजे के बीच ही करें। नागरिकों से निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़े करने और बाजारों में भीड़ से बचने के लिए सार्वजनिक यात्री वाहनों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed