{"_id":"68d3dd858e03baaba3045904","slug":"english-headline-mp-weather-update-monsoon-retreat-in-begins-from-neemuch-morena-bhind-and-other-districts-in-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather: एमपी में 6 दिन पहले मानसून की विदाई शुरू,नीमच,श्योपुर,मुरैना और भिंड से लौटा, 19% ज्यादा हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather: एमपी में 6 दिन पहले मानसून की विदाई शुरू,नीमच,श्योपुर,मुरैना और भिंड से लौटा, 19% ज्यादा हुई बारिश
Wed, 24 Sep 2025 05:41 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 24 Sep 2025 05:41 PM IST
सार
मौसम विभाग ने बुधवार को नीमच, श्योपुर, मुरैना और भिंड से मानसून के विदाई की घोषणा कर दी है। आने वाले 2 से 3 दिन में मध्यप्रदेश के कुछ और जिलों से मानसून लौटने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को नीमच, श्योपुर, मुरैना और भिंड से मानसून की विदाई होने की घोषणा कर दी है। दरअसल एमपी में मानसून की वापासी 30 सितंबर से होती है। मौसम विभाग ने भी यही अनुमान लगाया था। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी आज उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश के कुछ भागों से हो गई है। आने वाले 2 से 3 दिन में मध्यप्रदेश के कुछ और जिलों से मानसून लौटने की संभावना है। उन्होने बताया कि सितंबर के आखिरी दिनों में भी कुछ जिलों तेज बारिश हो सकती है।
समय से एक दिन बाद आगमन, 6 दिन पहले विदाई
गौरतलब है कि इस बार मानसून ने मध्यप्रदेश में 16 जून को दस्तक दी थी। समय से एक दिन बाद मानसून प्रदेश में एंटर हुआ था। बुधवार को जिन जिलों से मानसून की विदाई हुई है, उनमें अमूमन 30 सितंबर तक ऐसा होता है। इस बार 6 दिन पहले ही यहां से मानसून लौट गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-भोपाल में भी हो सकती है इंदौर जैसी घटना,1200 से ज्यादा मकान जर्जर, नोटिस के 4 माह बाद भी नहीं हुए खाली
मध्यप्रदेश में अब तक 44 इंच बारिश
मध्यप्रदेश में अब तक 44 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 19 प्रतिशत ज्यादा है। गुना और रायसेन ऐसे जिले हैं, जहां 61 इंच से अधिक पानी गिर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर के आखिरी दिनों में भी तेज बारिश होगी।
यह भी पढ़ें-भोपाल में सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सीएम बोले-हमारी सेना हो या खिलाड़ी पाकिस्तान को हमेशा धोया
जिलों में बारिश का आंकड़ा
1- गुना में सबसे ज्यादा 65.4 इंच पानी गिर चुका है।
2- रायसेन में 61.1 इंच, मंडला में 60 इंच, श्योपुर में 56.6 इंच और अशोकनगर में 56 इंच बारिश हो चुकी है।
3- सबसे कम 27.3 इंच बारिश खरगोन में हुई। शाजापुर में 28.7 इंच, खंडवा में 29.1 इंच, बड़वानी में 30.9 इंच और धार में 32.8 इंच पानी गिर चुका है।