फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Employees are not reaching PWD's CPA office on time, responsible said that instructions were issued several ti

PWD NEWS : PWD के सीपीए कार्यालय में समय में नहीं पहुंच रहे कर्मचारी, जिम्मेदार बोले कई बार जारी किए नोटिस

Tue, 30 Jul 2024 09:03 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 30 Jul 2024 09:03 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन पीडब्ल्यूडी के सीपीए दफ्तर में  नहीं हो रहा है। यहां के अधिकारी और कर्मचारी 12 बजे तक कार्यालय पहुंचते हैं। जबकि 10 बजे दफ्तर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है। 
 

विज्ञापन
Employees are not reaching PWD's CPA office on time, responsible said that instructions were issued several ti
पीडब्ल्यूडी दफ्तर में खाली कुर्सियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में पांच दिवस कार्यालय लगाने की व्यवस्था के साथ कार्यालयीन समय में जो परिवर्तन किया गया था, उसका पालन नहीं हो रहा है। अधिकारी कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी विभागों को कार्यालयीन समयावधि का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। लेकिन राजधानी भोपाल में ही शासन के निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। अमर उजाला की टीम मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के सीपीए ऑफिस में 11 बजे के करीब पहुंची तो वहां ज्यादातर कुर्सियां खाली दिखाई इक्का-दुक्का कर्मचारी पहुंचे हुए थे। जब कर्मचारियों से बात की गई तो पता चला कि ज्यादातर लोग 12 बजे के बाद ऑफिस पहुंचाते हैं। इस मामले में जब जिम्मेदार अधिकारी अधीक्षण यंत्री योगेंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि समय को लेकर कई बार लेटर निकल गए है। कर्मचारियों समय पर पहुंचे इसको लेकर हम फिर से एक लेटर जारी करेंगे और अगर समय पर नहीं पहुंचेंगे तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पिछले महीने ही जारी हुआ है आदेश 
गौरतलब है कि अप्रैल 2021 से कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित है लेकिन सुबह 10 बजे अधिकतर कार्यालयों में कर्मचारी व अधिकारी नहीं आते हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्ष, कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को 26 जून को एक आदेश जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि वे कार्यालयीन समयावधि का पालन कराएं।
विज्ञापन


कोरोना काल में बदल गया कार्यालय का समय
जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना काल के बाद सरकार ने केंद्र की तरह ही प्रदेश में पांच दिन कार्यालय लगाने की व्यवस्था प्रारंभ की। पहले दूसरे और तीसरी शनिवार को अवकाश रहता था। इसमें परिवर्तन कर शनिवार को भी अवकाश रखा गया। इसके स्थान पर कार्यालयीन समय अवधि में परिवर्तन किया गया। सुबह साढ़े के स्थान पर 10 बजे से कार्यालय प्रारंभ होने और शाम साढ़े छह बजे की जगह छह बजे बंद करने की व्यवस्था बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed